गलत दिन बाल धोने से रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी! जानिए शास्त्रों के अनुसार बाल धोने के सबसे शुभ और अशुभ दिन

गलत दिन बाल धोने से रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी! जानिए शास्त्रों के अनुसार बाल धोने के सबसे शुभ और अशुभ दिन


होमफोटोधर्म

हिंदू शास्त्रों के अनुसार बाल धोने के लिए कौन-सा दिन माना जाता है शुभ और अशुभ?

Last Updated:

Hair Wash Rules According To Shastra: हिंदू धर्म और प्राचीन परंपराओं में बाल धोने के दिनों को लेकर अलग-अलग मान्यताएं प्रचलित हैं. कुछ लोग सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को बाल धोना शुभ मानते हैं, जबकि कुछ परिवारों में मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बाल धोने से परहेज किया जाता है. आइए जानते हैं किस दिन बाल धोने चाहिए और किस दिन परहेज करना चाहिए, दिन के अलावा किन तिथियों पर ऐसा करना चाहिए…

Hair Wash Rules According To Shastra: आज के आधुनिक जीवन में बाल धोना हमारी दिनचर्या का एक सामान्य हिस्सा है. जब समय मिलता है, जब बाल गंदे या चिपचिपे महसूस होते हैं, तब हम उन्हें धो लेते हैं. लेकिन प्राचीन हिंदू परंपराओं में शरीर की स्वच्छता से जुड़ी कई बातों के लिए विशेष दिन और नियम बताए गए हैं, इन्हीं में से एक है बाल धोने का दिन. पुरानी मान्यताओं के अनुसार, बाल केवल शरीर का हिस्सा नहीं बल्कि उन्हें ऊर्जा, मन और जीवनशक्ति से भी जोड़कर देखा जाता था. यही वजह है कि सप्ताह के अलग-अलग दिनों में बाल धोने को लेकर कई तरह की धार्मिक और ज्योतिषीय धारणाएं प्रचलित रही हैं, बाल धोने को तांत्रिक क्रियाओं से भी जोड़कर देखा गया है. माना जाता है कि हर दिन किसी ना किसी ग्रह से जुड़ा होता है और उसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन, मन तथा व्यवहार पर पड़ता है. आइए जानते हैं कि हिंदू परंपराओं के अनुसार सप्ताह के किस दिन बाल धोना शुभ माना जाता है और किन दिनों में इससे परहेज करने की सलाह दी जाती है.

सोमवार – सोमवार का संबंध चंद्रमा से माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, भावना और मानसिक शांति का कारक ग्रह बताया गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार के दिन बाल धोना मानसिक तनाव और नकारात्मक विचारों से मुक्ति का प्रतीक माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन स्नान और बालों की सफाई करने से मन को शांति मिलती है और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है. जो लोग मानसिक बेचैनी या तनाव महसूस करते हैं, उनके लिए सोमवार को बाल धोना शुभ माना जाता है.

बुधवार – ज्योतिष शास्त्र में बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पित है. बुध को बुद्धि, वाणी, संवाद और विवेक का कारक ग्रह माना गया है. पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, बुधवार को बाल धोना मानसिक स्पष्टता और सकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है. माना जाता है कि इस दिन शरीर और बालों की सफाई करने से मन हल्का रहता है और एकाग्रता बढ़ती है. विद्यार्थियों, लेखकों और बौद्धिक कार्य करने वाले लोगों के लिए भी बुधवार का दिन शुभ माना गया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

शुक्रवार – शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह और माता लक्ष्मी से जुड़ा माना जाता है. ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सौंदर्य, प्रेम, आकर्षण, सुख-सुविधाओं और वैभव का कारक ग्रह बताया गया है. इस दिन बाल धोना, तेल लगाना और स्वयं की देखभाल करना शुभ माना जाता है. पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार को बालों की सफाई और श्रृंगार करने से सौंदर्य तथा आकर्षण में वृद्धि होती है. साथ ही कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है. कई घरों में महिलाएं शुक्रवार को बाल धोकर उनकी विशेष देखभाल करती हैं.

रविवार – रविवार का दिन ग्रहों के राजा सूर्यदेव को समर्पित है. सूर्य को ऊर्जा, आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और जीवनशक्ति का प्रतीक माना जाता है. कुछ पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार को बाल धोना शरीर और मन को तरोताजा करने से जुड़ा है. इस दिन बाल धोने से पहले तेल लगाने की परंपरा भी कुछ परिवारों में प्रचलित है. माना जाता है कि इससे बालों की देखभाल होती है और व्यक्ति में नई ऊर्जा का संचार होता है.

इन दिनों बाल धोने से करें परहेज – हिंदू धर्म की कुछ लोकपरंपराओं में मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बाल धोना शुभ नहीं माना जाता है. मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह से है, जिसे ऊर्जा, साहस और अग्नि तत्व का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस दिन बाल धोने से बचना चाहिए. विशेष रूप से विवाहित महिलाओं को लेकर ऐसी मान्यताएं कई परिवारों में प्रचलित हैं. कई प्रचलित मान्यताओं में गुरुवार के दिन लड़कियों और महिलाओं को गुरुवार के दिन बाल धोने से बचने की सलाह दी गई है, ऐसा करने से कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर होती है और सौभाग्य में भी कमी आती है.

दिन के अलावा इन तिथियों से भी बचें – शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है. ज्योतिष में शनि को कर्म, न्याय, अनुशासन और धैर्य का कारक माना जाता है. कुछ धार्मिक और पारिवारिक परंपराओं में शनिवार को बाल धोने से परहेज करने की सलाह दी जाती है. मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में अशुभ प्रभाव पड़ सकते हैं. दिनों के अलावा अमावस्या, पूर्णिमा, एकादशी और अन्य व्रत-त्योहार के दिन बाल धोने से बचना चाहिए.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link