श्रद्धा कपूर ने ‘ईठा’ के लिए खूब बहाया पसीना, 8 किलो के घुंघरू बांधकर सीखी लावणी, ‘शकुंतला’ ने खोले कई राज!

श्रद्धा कपूर ने ‘ईठा’ के लिए खूब बहाया पसीना, 8 किलो के घुंघरू बांधकर सीखी लावणी, ‘शकुंतला’ ने खोले कई राज!


Last Updated:

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ में एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं. इस किरदार के लिए उन्होंने न सिर्फ लावणी डांस सीखा, बल्कि इस पारंपरिक कला की बारीकियों को समझने के लिए कलाकारों से भी मुलाकात की. अब श्रद्धा ने बताया कि शकुंतला से हुई एक खास बातचीत ने उन्हें लावणी के असली मायने समझाए और कैसे इस मुलाकात ने उनके किरदार की तैयारी में बड़ी भूमिका निभाई.

नई दिल्ली. श्रद्धा कपूर काफी समय से अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘ईठा’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में वह एक खास किरदार निभाती नजर आएंगी, जिसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी है. खास बात यह है कि फिल्म के लिए श्रद्धा ने महाराष्ट्र के पारंपरिक लोकनृत्य लावणी को करीब से सीखा. अब एक्ट्रेस ने बताया है कि शकुंतला से हुई मुलाकात ने उन्हें इस डांस फॉर्म को समझने में काफी मदद की.

श्रद्धा कपूर ने बताया कि जब उन्होंने ‘ईठा’ की तैयारी शुरू की थी, तब उन्हें लावणी के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं थी. इसके बाद उन्होंने कई वर्कशॉप की और लावणी व तमाशा कलाकारों के साथ समय बिताया. इसी दौरान उनकी मुलाकात शकुंतला जी से हुई. उनसे बातचीत के बाद श्रद्धा को समझ आया कि लावणी सिर्फ डांस के स्टेप्स करने का नाम नहीं है, बल्कि इसमें चेहरे के हाव-भाव और भावनाओं का भी उतना ही खास होता है.

श्रद्धा ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि शकुंतला जी ने उन्हें समझाया कि पैरों में घुंघरू बांधकर डांस की प्रैक्टिस तो की जा सकती है, लेकिन चेहरे से कौन-सा इमोशन दिखाना है, यह समझना सबसे ज्यादा जरूरी है. उन्होंने बताया कि तमाशा कलाकारों की जिंदगी का असर उनकी कला में साफ नजर आता है. उनके परफॉर्मेंस में कभी खुशी दिखाई देती है तो कभी दर्द और उदासी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

श्रद्धा ने इस किरदार को पर्दे पर बेहतर तरीके से निभाने के लिए कड़ी मेहनत की. वह दोनों पैरों में 4-4 किलो के घुंघरू बांधकर डांस की प्रैक्टिस करती थीं. इस दौरान फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर और निर्माता दिनेश विजान ने भी उनका पूरा साथ दिया. यहां तक कि एक गाने की शूटिंग के दौरान चोट लगने पर भी टीम ने उनका हौसला बढ़ाया.

इससे पहले श्रद्धा फिल्म के गाने ‘जी जी रे जी’ में लावणी करने के अपने के एक्सपीरियंस के बारे में भी बात कर चुकी हैं. उन्होंने कहा था कि लावणी की लय, चेहरे के भाव, जोश और दर्शकों से जुड़ने का अंदाज उन्हें बेहद पसंद आया. हालांकि, एक महान कलाकार की दुनिया में कदम रखना उनके लिए रोमांचक होने के साथ-साथ थोड़ा डराने वाला अनुभव भी था.

बात अगर फिल्म ‘ईठा’ में श्रद्धा कपूर के रोल की करें तो वह महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के रोल में नजर आने वाली हैं. जिनकी जिंदगी की कहानी फिल्म में दिखाई जाएगी. जब से फिल्म से श्रद्धा का पहला लुक सामने आया था, तभी से फैंस के बीच इसको लेकर भारी क्रेज बना हुआ है.

श्रद्धा को इस तरह के एक दमदार और अलग रोल में बड़े पर्दे पर देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा. खुद श्रद्धा भी इस फिल्म से लेकर कई पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर करती रहती हैं. जिस दिन से इस फिल्म का ऐलान किया गया है, तभी से ही वह अपनी इस फिल्म को लेकर कुछ न कुछ अपडेट देती रहती हैं.

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बन रही ‘ईथा’ को दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं. यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.फैंस श्रद्धा कपूर को इस अवतार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. क्योंकि ये पहली बार है कि श्रद्धा कपूर किसी ऐसे रोल में नजर आने वाली हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link