IAS शिखर अग्रवाल पर ACB की FIR, पत्नी और बेटों के नाम पर खरीदे 64 विला जांच के घेरे में

IAS शिखर अग्रवाल पर ACB की FIR, पत्नी और बेटों के नाम पर खरीदे 64 विला जांच के घेरे में


Last Updated:

ACB files FIR against IAS Shikhar Agarwal: राजस्थान एसीबी ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. उन पर पत्नी और बेटों के नाम पर 64 विला खरीदने और गोयल फैशंस को फायदा पहुंचाने का आरोप है. आरोप है कि ये विला IAS शिखर अग्रवाल और उनकी पत्नी के नाम पर खरीदे गए थे. प्रत्येक विला की कीमत 15 लाख रुपये बताई गई है. इस खरीद को लेकर ACB ने जांच की थी. अब FIR दर्ज होने के बाद विला की खरीद से जुड़े दस्तावेजों और लेनदेन की भी जांच होगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

IAS शिखर अग्रवाल पर ACB की FIR

जयपुर. राजस्थान के वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने FIR दर्ज की है. इस मामले में गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों को भी आरोपी बनाया गया है. शिखर अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होंने तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग किया और कंपनी को अनुचित फायदा पहुंचाया. ACB की प्राथमिक जांच में आरोपों की प्रथम दृष्टया पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई है.

पूरा मामला उदयपुर, अलवर और जयपुर स्थित अनंता रिसॉर्ट में विला की खरीद और कंपनी को सरकारी स्तर पर कथित लाभ पहुंचाने से जुड़ा है. आरोप है कि शिखर अग्रवाल के परिवार के सदस्यों के नाम पर इन रिसॉर्ट में बड़ी संख्या में विला खरीदे गए. इनकी खरीद कीमत को लेकर भी सवाल उठे हैं. कुछ मामलों में विला की बताई गई कीमत और खरीद की रकम के बीच काफी अंतर सामने आया है. इसके अलावा सरकारी नियमों में बदलाव और RIPS-2019 के तहत कंपनी को फायदा पहुंचाने के आरोप भी हैं.
उदयपुर के बूझड़ा में शिखर और पत्नी के नाम पर खरीदे 20 विला
ACB की जांच में उदयपुर के बूझड़ा स्थित अनंता रिसॉर्ट में 20 विला की खरीद का मामला सामने आया है. आरोप है कि ये विला IAS शिखर अग्रवाल और उनकी पत्नी के नाम पर खरीदे गए थे. प्रत्येक विला की कीमत 15 लाख रुपये बताई गई है. इस खरीद को लेकर ACB ने जांच की थी. अब FIR दर्ज होने के बाद विला की खरीद से जुड़े दस्तावेजों और लेनदेन की भी जांच होगी. एजेंसी यह पता लगाएगी कि इन विला की खरीद किन परिस्थितियों में हुई और इसमें कंपनी को किसी तरह का अनुचित फायदा तो नहीं मिला.

अलवर के अजबगढ़ में DLC दर से कम कीमत पर खरीद
उदयपुर के बाद अलवर जिले के अजबगढ़ स्थित अनंता रिसॉर्ट का मामला भी जांच में है. यहां भी 20 विला खरीदे जाने का आरोप है. बताया जा रहा है कि इन विला की खरीद परिवार के सदस्यों के नाम पर DLC दर से कम कीमत में की गई. इस पूरे मामले में गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड को करीब 2 करोड़ रुपये का अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप है. ACB अब इस खरीद और उससे जुड़े आर्थिक लेनदेन की जांच करेगी. खास बात यह है कि जांच में विला की कीमत और सरकारी तय दर के बीच के अंतर को भी देखा जाएगा.

जयपुर में बेटों के नाम पर खरीदे गए 24 विला
जयपुर स्थित अनंता रिसॉर्ट में भी विला की खरीद का मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां शिखर अग्रवाल के बेटों के नाम पर 24 विला खरीदे गए. इन विला की कीमत को लेकर भी बड़ा अंतर बताया गया है. रिसॉर्ट की विवरणिका में एक विला की कीमत 59 लाख रुपये बताई गई थी, जबकि आरोप है कि इन्हें 11 लाख रुपये प्रति विला की दर से खरीदा गया. अब यह मामला भी ACB की जांच के दायरे में आ गया है. एजेंसी इस खरीद से जुड़े कागजात और कीमतों के अंतर की पड़ताल करेगी.

प्रदूषण नियंत्रण मंडल की चेकलिस्ट बदलने का आरोप
ACB में दर्ज मामले में सिर्फ विला की खरीद ही नहीं, बल्कि सरकारी स्तर पर कंपनी को फायदा पहुंचाने के आरोप भी शामिल हैं. आरोप है कि प्रदूषण नियंत्रण मंडल की चेकलिस्ट में बदलाव कर गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड को लाभ पहुंचाया गया. इसके अलावा RIPS-2019 के तहत कस्टमाइज्ड पैकेज में भी कंपनी को अनुचित फायदा दिलाने का आरोप है. जांच एजेंसी इन फैसलों और उनमें तत्कालीन ACS (उद्योग) की भूमिका की पड़ताल करेगी.

एंटी करप्शन एक्ट सहित कई धाराओं में FIR
ACB ने IAS शिखर अग्रवाल और गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों के खिलाफ एंटी करप्शन एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज की है. प्राथमिक जांच में आरोपों के प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद मामला दर्ज किया गया है.



Source link