IND vs NZ 1st Test Live: पहले टेस्ट में भारत ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी का फैसला

IND vs NZ 1st Test Live: पहले टेस्ट में भारत ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी का फैसला


होमखेलक्रिकेट

Live: पहले टेस्ट में भारत ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी का फैसला

Last Updated:

India vs New Zealand 1st Test Live Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है. टी20 और वनडे सीरीज जीतने के बाद भारत की नजरें दो मैचों की रेड बॉल सीरीज भी अपने…और पढ़ें

Zoom

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट लाइव.

IND vs NZ 1st Test Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है. टी20 और वनडे सीरीज जीतने के बाद भारत की नजरें दो मैचों की रेड बॉल सीरीज भी अपने नाम करने पर हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिहाज से भी भारत के लिए यह सीरीज महत्वपूर्ण है.

भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, आकाश दीप, गुरनूर बराड़.

न्यूजीलैंड की टीम
टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, विल यंग.

November 19, 202603:14 IST

IND vs NZ 1st Test Live Score: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व की पिच पर घास नजर आ रही है. ऐसे में तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिलने की उम्मीद है. न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में यह फैसला काफी अहम साबित हो सकता है. जसप्रीत बुमराह की अगुआई में भारतीय तेज गेंदबाजों पर नई गेंद से विकेट निकालने की जिम्मेदारी होगी.

November 19, 202603:09 IST

IND vs NZ 1st Test Live Score: नमस्कार!

भारत में रात के 3 बज रहे हैं. अगर आप इस वक्त हमारे साथ जुड़े हैं, तो जाहिर है कि आप क्रिकेट के फैन हैं. भारत और न्यूजीलैंड बीच पहले टेस्ट के इस लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है. शुभमन गिल की अगुवाई वाली युवा भारतीय टीम के सामने खुद को साबित करने की चुनौती होगी. पिछली बार जब दोनों टीमें टेस्ट सीरीज में आमने-सामने आई थीं, तब भारतीय टीम को निराशा हाथ लगी थी. ऐसे में इस बार टीम इंडिया के पास हिसाब बराबर करने और नई शुरुआत करने का मौका है. मुकाबले से जुड़े हर अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें.



Source link