Ganesh Visarjan Kab Hai 2026 24 or 25 september | Ganesh Visarjan muhurat | गणेश विसर्जन कब है, आज या कल? जानें तारीख, दिनभर के शुभ मुहूर्त

Ganesh Visarjan Kab Hai 2026 24 or 25 september | Ganesh Visarjan muhurat | गणेश विसर्जन कब है, आज या कल? जानें तारीख, दिनभर के शुभ मुहूर्त


Last Updated:

Ganesh Visarjan Kab Hai 2026: गणेश विसर्जन आज है या फिर कल? गणेश विसर्जन भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी तिथि को करते हैं. चतुर्दशी आज रात 11:18 बजे से लेकर कल 25 सितंबर को रात 11:06 बजे तक है. ऐसे में गणेश जी की विसर्जन कब और किस मुहूर्त में होगा? आइए जानते हैं सही तारीख और दिनभर के शुभ मुहूर्त.

Zoom

गणेश विसर्जन कब है, 24 या 25 सितंबर?

Ganesh Visarjan Kab Hai 2026: गणेश विसर्जन यानि 10 दिनों के गणेशोत्सव का समापन. पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को गणेश विसर्जन करते हैं. इस दिन को अनंत चतुर्दशी के नाम से जानते हैं. इस बार गणेश विसर्जन आज 24 सितंबर को है या फिर कल 25 सितंबर को? दरअसल आज से भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ हो रहा और कल समापन होगा. जिन लोगों ने 10 दिनों के लिए अपने यहां गणपति बप्पा की स्थापना की है, वे अनंत चतुर्दशी पर बप्पा को विदा करेंगे और उनसे फिर अगले बरस आने का निवेदन करेंगे.

गणेश विसर्जन आज या कल?

गणेश विसर्जन के दिन भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी तिथि आज रात 11 बजकर 18 मिनट से शुरू हो रही है और कल 25 सितंबर को रात 11 बजकर 06 मिनट पर खत्म होगी.

आज रात में चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ हो रहा है, तो उस समय से गणेश विसर्जन करना ठीक नहीं है. वैसे भी अनंत चतुर्दशी के लिए उदयातिथि की गणना करते हैं. 25 सितंबर को सूर्योदय 06:11 ए एम पर होगा, उस समय चतुर्दशी तिथि विद्यमान रहेगी.

इस आधार पर अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर शुक्रवार को है, तो गणेश विसर्जन भी आज नहीं कल 25 सितंबर को होगा.

गणेश विसर्जन 2026 मुहूर्त

गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त सुबह, दोपहर और रात तीनों समय है. सुबह में आपको गणेश विसर्जन करना है तो आप 06:11 बजे से लेकर 10:42 बजे के बीच कर सकते हैं. उसके बाद दोपहर में गणेश विसर्जन 12:13 बजे से 01:43 बजे के बीच कर सकते हैं. वहीं रात के समय में गणेश विसर्जन का समय 09:14 बजे से 10:43 बजे तक और देर रात 12:13 ए एम से 01:42 एएम तक है. इन मुहूर्त में आपको दिन और रात के शुभ चौघड़िया मुहूर्त शामिल हैं.

शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  1. चर-सामान्य मुहूर्त: सुबह 06:11 बजे से 07:41 बजे तक
  2. लाभ-उन्नति मुहूर्त: सुबह 07:41 बजे से 09:12 बजे तक
  3. अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: सुबह 09:12 बजे से 10:42 बजे तक
  4. शुभ-उत्तम मुहूर्त: दोपहर 12:13 बजे से 01:43 बजे तक
  5. चर-सामान्य मुहूर्त: शाम 04:44 बजे से शाम 06:14 बजे तक
  6. लाभ-उन्नति मुहूर्त: रात 09:14 बजे से रात 10:43 बजे तक
  7. शुभ-उत्तम मुहूर्त: देर रात 12:13 बजे से मध्य रात्रि 01:42 बजे तक

गणेश विसर्जन के दिन के अन्य मुहूर्त

गणेश विसर्जन वाले दिन ब्रह्म मुहूर्त 04:35 ए एम से 05:23 ए एम तक है. वहीं अभिजीत मुहूर्त 11:48 ए एम से दोपहर 12:37 पी एम तक है.

रवि योग में गणेश विसर्जन

गणेश विसर्जन के दिन रवि योग बन रहा है. रवि योग सुबह में 6 बजकर 11 मिनट से बन रहा है और दिन में 11 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा शूल योग प्रात:काल से लेकर दोपहर 02:51 पी एम तक है, उसके बाद गण्ड योग है. गणेश विसर्जन पर शतभिषा नक्षत्र प्रात:काल से लेकर 11:22 ए एम तक है, उसके बाद से पूर्व भाद्रपद नक्षत्र है.



Source link