Last Updated:
बिहार के पटना में रिशु श्री टेंडर स्कैम काफी चर्चा में था. इसकी जांच जारी है. इस स्कैम में एक आईएएस अधिकारी सहित तीन अन्य प्रभावशाली लोग गिरफ्तार किए गए थे. इस पूरे स्कैम की पड़ताल के लिए जांच एजेंसियां लगातार जांच में जुटी हुई थी. इसे लेकर आईएएस आनंद किशोर से ईडी की पूछताछ पूरी हो गई है.
पटना: आईएएस आनंद किशोर से ईडी की पूछताछ पूरी हो गई है. लगभग पांच घंटे तक ईडी की टीम ने आनंद किशोर से पूछताछ की है. साढ़े आठ बजे तक आनंद किशोर को ईडी के सवालों का सामना करना पड़ा. इस दौरान आनंद किशोर से रिशु श्री से नज़दीकी से जुड़े सवाल पूछे गए. उनसे जो सवाल पूछे गए उनमें से कुछ सवाल ऐसे हैं.
1-आनंद किशोर से पूछा गया कि टेंडर में आख़िर किस लेवल तक जाकर रिशु श्री को आनंद किशोर मदद करते थे और क्यों?
2-आनंद किशोर से एक सवाल यह भी पूछा गया कि रिशु श्री अधिकारियों से आपको बात क्यों करवाता था.
3-व्हाट्सएप चैटिंग से जुड़े कई सवाल भी ईडी की टीम ने आनंद किशोर से पूछे.
इससे पहले भी आईएएस आनंद किशोर को नोटिस जारी किए जा चुके हैं लेकिन, वह निजी कारणों से उपस्थित नहीं हो सके थे. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पूछताछ में ईडी ने ठेकेदार रिशु श्री से उनके संबंधों और नमामि गंगे से जुड़े ठेकों में अनियमितता को लेकर सवाल दागे गए. इनमें से कई सवालों को उन्होंने टाल दिया.
ईडी ने रिशु श्रई और अन्य आरोपियों के बयान और मिले डिजिटल सबूतों के आधार पर पूछताछ की गई. आनंद किशोर से पूछा गया कि ठेके किस प्रक्रिया से दिए गए और किन कंपनियों को काम और यह भी पूछा गया कि क्या रिशु श्री की कंपनियों को और उससे जुड़ी कंपनियों को जानबूझकर फायदा पहुंचाया गया? इसके साथ ही व्हाट्सऐप चैट में रिशु श्री जिसे भैया कहकर संबोधित करता था क्या वह आईएएस आनंद ही थे यह सवाल भई पूछा गया.