बाइक का शॉकर खराब? नया लेने में ₹3500 क्यों खर्च करें, ₹400 में हो जाएगा काम, 15 बार तक हो सकती है रिपेयरिंग

बाइक का शॉकर खराब? नया लेने में ₹3500 क्यों खर्च करें, ₹400 में हो जाएगा काम, 15 बार तक हो सकती है रिपेयरिंग


Last Updated:

Bike Shocker Repairing: टू-व्हीलर के शॉकर क्यों जल्दी खराब होते हैं और क्या हर बार इनके खराब होने पर नए शॉकर लगवाना जरूरी है या रिपेयरिंग हो सकती है? इस बारे में पूर्णिया के अनुभवी मैकेनिक ने विस्तार से जानकारी दी और बताया कि कैसे इस खर्चे को बचाया जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

पूर्णिया. आजकल अक्सर लोग बाइक का सफर करते हैं और कई लोगों को कुछ दूर सफर करते ही शरीर में थकान की समस्या होती है और बाइक चलाना आरामदायक नहीं लगता. फिर लोग आनन-फानन में अपनी बाइक के शॉकर बदल लेते हैं और बड़े शोरूम से लाकर नए शॉकर लगा लेते हैं. इस काम में करीब 3500 रुपये तक का खर्च आता है और वाहन मालिक लंबे खर्चे से परेशान हो जाते हैं. अगर आप भी बाइक चलाते हैं और इस दौरान राइड कम आरामदायक लगती है या झटके ज्यादा महसूस होते हैं तो समझिए आपकी बाइक का शॉकर खराब हो चुका है और इसे रिपेयरिंग की जरूरत है.

15 बार तक हो सकता है रिपेयर
आज हम इसी समस्या के समाधान के बारे में बात करते हैं. पूर्णिया के मौसिम शॉकर रिपेयरिंग शॉप के अनुभवी मैकेनिक मोहम्मद मौसीम बताते हैं कि वे पिछले कई वर्षों से पूर्णिया के टैक्सी स्टैंड के पास कचहरी जाने वाली सड़क किनारे बाजार में अपनी दुकान चलाते हैं. उन्होंने कहा कि कई बाइक के शॉकर एक-दो नहीं बल्कि 15 बार तक आसानी से बनाए जा सकते हैं और वे इतना बढ़िया काम करते हैं कि लोगों को बिलकुल नए शॉकर जैसा कंफर्टेबल महसूस होगा.

बाइक पर निर्भर करता है कितनी बार होगी रिपेयरिंग
उन्होंने आगे कहा कि कुछ बाइक जैसे पल्सर, अपाचे और टीवीएस की कुछ गाड़ियां ऐसी होती हैं, जिनके शॉकर को दो से तीन बार ही बनाया जा सकता है. जबकि ग्लैमर, सीडी डीलक्स, हीरो स्प्लेंडर, टीवीएस विक्टर, डिस्कवर सहित अन्य कई स्कूटी और बाइक के शॉकर को करीब 15 बार तक आसानी से रिपेयर किया जा सकता है. इनके शॉकर को आसानी से कोई भी बनवा सकता है और लंबे खर्च से बच सकता है.

क्यों जल्दी खराब होते हैं शॉकर
मैकेनिक मौसीम कहते हैं कि कई लोगों की बाइक का शॉकर जल्दी खराब होने का सबसे बड़ा कारण ओवरवेट और बड़े-बड़े गड्ढों में गाड़ी के चक्के का गिरना होता है. इन कारणों से शॉकर के लचीले स्प्रिंग का टेंपर जल्दी खत्म हो जाता है और बाइक का शॉकर झटके देने लगता है. जिसके कारण लोगों को बाइक चलाने में आराम महसूस नहीं होता.

उन्होंने कहा कि आप आसानी से किसी भी बाइक के शॉकर को उनकी इस दुकान पर रिपेयर करवा सकते हैं. महंगे खर्चे के बजाय सिर्फ ₹400 देकर अपनी बाइक के शॉकर रिपेयर करवा कर नए जैसा मजा ले सकते हैं.



Source link