Last Updated:
Jamui News: जमुई छेड़खानी कांड में पुलिस के एनकाउंटर पर अब सवाल उठने लगे हैं. इसकी वजह एक वायरल वीडियो है, जिसमें आरोपी पुलिस के साथ तेज कदमों से चलता नजर आ रहा है. जबकि पुलिस ने एक दिन पहले ही बताया था कि भागने के दौरान गिरने से उसका पैर टूट गया है और उसे इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
एनकाउंटर के बाद आरोपी लंगड़ाता हुआ अस्पताल पहुंचा था.
जमुईः छेड़खानी कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के दौरान नंदन ने भागने की कोशिश की और फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी. वहीं, इसी कार्रवाई से जुड़े दूसरे आरोपी हरेराम यादव के पैर में चोट आई थी. पुलिस के मुताबिक वह भागने की कोशिश में गिर गया था. अब इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठाए जा रहे हैं. वीडियो में आरोपी को पुलिसकर्मियों के साथ तेजी से चलते हुए देखा जा रहा है. लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पुलिस की कार्रवाई और हरेराम यादव की चोट को लेकर सवाल खड़े किए हैं.
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि हरेराम यादव को पहले पैर टूटने के बाद पुलिस की मदद से चलते हुए देखा गया था, लेकिन करीब 24 घंटे बाद वह तेजी से चलता नजर आया. उन्होंने इसे लेकर बिहार सरकार, पुलिस और अस्पताल की व्यवस्था पर तंज कसा और पूछा कि इस बदलाव के पीछे वजह क्या है. हालांकि, केवल वायरल वीडियो के आधार पर यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि पुलिस का एनकाउंटर फर्जी था या आरोपी का पैर टूटा ही नहीं था.
जमुई सदर अस्पताल में जादुई इलाज हुआ आरोपी का..
सम्राट सरकार के सदर अस्पतालों के सामने दुनिया के सारे अस्पताल फेल हैं , जादुई इलाज होता है बिहार के छोटे कहे जाने वाले अस्पतालों में भी , लोग नाहक ही बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदइंतजामी पर सवाल उठाते हैं ..