Last Updated:
एक्ट्रेस रसिका दुग्गल ने वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में बीना त्रिपाठी का किरदार निभाया है. वह कहानी की अहम सूत्रधार है. उन्होंने किरदार बीना त्रिपाठी की जटिलता और अनूठी खूबियों पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि सीरीज में मर्द किरदार जहां अहंकार की तुष्टि के लिए लड़ते हैं, वहीं बीना त्रिपाठी चुपचाप अपना जाल बिछाती है. उन्होंने सीरीज और किरदारों के अनजाने पहलुओं पर ध्यान दिलाने की कोशिश की.
नई दिल्ली: एक्ट्रेस रसिका दुग्गल क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘मिर्जापुर’ में बीना त्रिपाठी के किरदार से दर्शकों के बीच खास पहचान बना चुकी हैं. सीरीज में बीना एक ऐसी महिला है, जो सामने से भले ही शांत नजर आती हो, लेकिन पर्दे के पीछे रहकर पूरे खेल को अपने हिसाब से चलाना जानती है. वह लोगों की कमजोरियों को अच्छी तरह समझती है और वक्त आने पर उन्हीं कमजोरियों का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करती है. (फोटो साभार: Instagram@rasikadugal)
रसिका का कहना है कि बीना की यही खूबी उसे ‘मिर्जापुर’ के दूसरे किरदारों से अलग और बेहद ताकतवर बनाती है. रसिका ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में बीना को असली खिलाड़ी बताया. उनके मुताबिक, जहां सीरीज के मर्द किरदार सत्ता और गद्दी हासिल करने के लिए एक-दूसरे से भिड़ते रहते हैं. अपने अहंकार की लड़ाई लड़ते हैं, वहीं बीना चुपचाप बैठकर पूरे खेल को समझती है और अपनी चाल चलती है. बीना कब क्या फैसला लेगी और अगला कदम क्या होगा, इसका अंदाजा लगाना आसान नहीं है. (फोटो साभार: Instagram@rasikadugal)
जब रसिका से आईएएनएस ने पूछा कि क्या वह बीना को ‘मिर्जापुर’ के सबसे ताकतवर खिलाड़ियों में से एक मानती हैं और उसकी ताकत दूसरे किरदारों से किस तरह अलग है, तो उन्होंने कहा, ‘मैंने इससे पहले किसी महिला किरदार को इस तरह नहीं पढ़ा था. पुनीत कृष्णा ने इस किरदार को लिखने में शानदार काम किया है. मुझे लगता है कि सिर्फ वही इसे इस तरह लिख सकते हैं. मैं हर सीजन में यह देखने के लिए रोमांचित रहती हूं कि वह बीना के लिए आगे क्या लेकर आएंगे. उन्होंने अब तक उसके लिए जो भी लिखा है, उससे मैं बेहद खुश और हैरान रही हूं.’ (फोटो साभार: Instagram@rasikadugal)
Add News18 as
Preferred Source on Google
रसिका ने आगे कहा, ‘बीना के किरदार का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. यही बात उसे खास बनाती है. आपको कभी पता नहीं होता कि वह अगली बार क्या करने वाली है. इस किरदार को निभाने में सबसे मजेदार बात भी यही है. वह असल में पूरे खेल की सूत्रधार है. उसे पता है कि किस इंसान की सबसे बड़ी कमजोरी क्या है और किसकी कमजोर नस को दबाकर वह अपने फायदे के लिए हालात बदल सकती है.’
(फोटो साभार: Instagram@rasikadugal)
रसिका के कहा, ‘बीना के किरदार को समझने के लिए उसकी निजी जिंदगी और अतीत को जानना भी जरूरी है. कहानी में उसके दर्द, दुख, टूटे रिश्तों और अधूरे प्यार की झलक मिलती है. यही चीजें बताती हैं कि आखिर बीना ऐसी बेरहम और मजबूत महिला कैसे बनी. किरदार का यह निजी पक्ष दर्शकों को उसकी शख्सियत की एक अलग परत दिखाता है.’ (फोटो साभार: Instagram@rasikadugal)
रसिका दुग्गल ने बताया कि उन्हें हर सीजन में बीना बनना बेहद पसंद है. उनके लिए इस किरदार की सबसे दिलचस्प बात यह है कि वह पुरुषों की तरह सत्ता पाने के लिए खुलकर लड़ाई नहीं करती, बल्कि उनकी सोच और कमजोरियों को समझकर उन्हें अपने हिसाब से चलाती है. (फोटो साभार: Instagram@rasikadugal)
एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे लगता है कि बीना वह महिला है, जो जानती है कि पुरुषों को अपने हिसाब से कैसे चलाना है. वह उन पुरुषों को देखती रहती है, जो आपस में अहंकार की लड़ाई लड़ रहे हैं और किसी भी तरह गद्दी हासिल करना चाहते हैं.’ (फोटो साभार: Instagram@rasikadugal)
रसिका दुग्गल आखिर में कहती हैं, ‘मर्द तरह-तरह के रास्ते अपनाते हैं, लेकिन बीना चुपचाप पीछे बैठकर पूरा खेल चला रही होती है. मुझे उसका यह अंदाज बहुत पसंद है. यही बात उसे बाकी पुरुष किरदारों से अलग बनाती है.’ (फोटो साभार: Instagram@rasikadugal)