चीन के दबदबे वाले बाजार में भारत ने लगाई सेंध, ASEAN को 58% ज्यादा माल बेचा, सिंगापुर-मलेशिया में मचाई धूम

चीन के दबदबे वाले बाजार में भारत ने लगाई सेंध, ASEAN को 58% ज्यादा माल बेचा, सिंगापुर-मलेशिया में मचाई धूम


Agency:एजेंसियां

Last Updated:

भारत ने छह महीनों में ASEAN देशों को 28.06 अरब डॉलर का सामान एक्‍सपोर्ट किया है. यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 58 फीसदी ज्यादा है. सबसे खास बात, सिंगापुर को एक्‍सपोर्ट दोगुने से अधिक बढ़कर 11.07 अरब डॉलर पहुंच गया, जबकि मलेशिया में 83 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. जापान, दक्षिण कोरिया और यूरोप के बाजारों में भी भारतीय सामान की मांग बढ़ी है. इन इलाकों में चीन के प्रोडक्‍ट का दबदबा है.

Zoom

आस‍ियान में भारतीय सामान की ड‍िमांड बढ़ी.

नई दिल्ली. एश‍िया से यूरोप तक हर मार्केट में चीन का दबदबा है. आप जहां जाएं, हर जगह चीन के प्रोडक्‍ट ही आपको नजर आएंगे. लेकिन पहली बार भारत ने चीन के दबदबे वाले आस‍ियान ASEAN के मार्केट में तगड़ी सेंध लगाई है. सिंगापुर, मलेश‍िया समेत तमाम साउथ पूर्व एश‍ियाई देशों में भारत 58 फीसदी ज्‍यादा माल बेच आया. छह महीने पहले भारत इन देशों में 17.75 अरब डॉलर का माल बेचता था, लेकिन बीते छह महीनों में यह आंकड़ा 28.06 अरब डॉलर को पार कर गया है. इंट्रेस्‍ट‍िंग बात ये भी है क‍ि सिंगापुर और मलेश‍िया के बाजारों में भारतीय सामानों की ड‍िमांड तेजी से बढ़ी है.

कॉमर्स म‍िन‍िस्‍ट्री की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक- अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच भारत ने एक्‍सपोर्ट में गजब का कमाल क‍िया. आस‍ियान में तो हमने डेढ़ गुना एक्‍सपोर्ट कर द‍िया. आस‍ियान में सिंगापुर, मलेशिया, वियतनाम, इंडोनेशिया, थाईलैंड और फिलीपींस समेत 10 देश शामिल हैं. इन देशों के साथ भारत का फ्री ट्रेड एग्रीमेंट भी है.

सिंगापुर को निर्यात दोगुने से ज्यादा बढ़ा

ASEAN देशों में भारत के निर्यात की सबसे तेज रफ्तार सिंगापुर में देखने को मिली. यहां भारतीय सामान का निर्यात 103 फीसदी बढ़कर 11.07 अरब डॉलर पहुंच गया. पिछले साल इसी अवधि में यह 5.45 अरब डॉलर था. मलेशिया को भारत का निर्यात 83 फीसदी बढ़कर 5.58 अरब डॉलर हो गया. वियतनाम और इंडोनेशिया दोनों देशों में भारतीय सामान की मांग 36 फीसदी बढ़ी. वियतनाम को निर्यात 3.83 अरब डॉलर और इंडोनेशिया को 2.98 अरब डॉलर रहा.

चीन के दबदबे को चुनौती दे पाएगा भारत?

ASEAN देशों में चीन लंबे समय से बड़ा व्यापारिक साझेदार रहा है. इन देशों के साथ चीन का व्यापार और सप्लाई चेन का नेटवर्क काफी मजबूत है. इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनरी, औद्योगिक सामान और कई तरह के तैयार उत्पादों की सप्लाई में चीन की बड़ी भूमिका है. ऐसे में भारत के निर्यात में 58 फीसदी की बढ़ोतरी को अहम माना जा सकता है. यह भारतीय कंपनियों के लिए इन बाजारों में अपनी जगह बनाने का मौका है.



Source link