बॉल टेंपरिंग पर 8 साल बाद बैनक्रॉफ्ट का बड़ा खुलासा, बोले- पूरी टीम को थी साजिश की जानकारी, हम तीन बने बलि का बकरा

बॉल टेंपरिंग पर 8 साल बाद बैनक्रॉफ्ट का बड़ा खुलासा, बोले- पूरी टीम को थी साजिश की जानकारी, हम तीन बने बलि का बकरा


होमखेलक्रिकेट

पूरी टीम को जानकारी थी, हम 3 बने बलि का बकरा, बॉल टेंपरिंग पर बोले बेनक्रॉफ्ट

Last Updated:

ऑस्ट्रेलिया के 2018 बॉल टेंपरिंग विवाद में आठ साल बाद कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने दावा किया कि गेंद से छेड़छाड़ की साजिश की जानकारी पूरी टीम को थी, लेकिन सजा सिर्फ उन्हें, स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को मिली. बैनक्रॉफ्ट ने स्वीकार किया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जांच के दौरान उन्होंने पूरी सच्चाई नहीं बताई थी. उस्मान ख्वाजा और डेविड वार्नर भी पहले ऐसे दावे कर चुके हैं. मौजूदा कप्तान पैट कमिंस ने इन आरोपों को बकवास बताया था. बैनक्रॉफ्ट ने कहा कि कमिंस के बयान से उन्हें गुस्सा आया और विश्वासघात महसूस हुआ.

Zoom

कैमरन बैनक्रॉफ्ट के बयान से सनसनी मची हुई है.

सिडनी: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में भूचाल लाने वाले 2018 के गेंद से छेड़छाड़ करने वाले मामले में शामिल रहे कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने दावा किया है कि पूरी टीम को इस साजिश के बारे में पता था लेकिन आखिर में केवल तीन खिलाड़ियों को बलि का बकरा बनाया गया.

‘सैंडपेपर गेट’ कांड से मशहूर इस मामले में प्रमुख भूमिका के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बैनक्रॉफ्ट, स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर प्रतिबंध लगा दिया था. इस विवाद के बाद बैनक्रॉफ्ट फिर से कभी ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं खेल पाए जबकि स्मिथ और वार्नर ने वापसी की.

पूर्व बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने हाल में प्रकाशित अपनी किताब में खुलासा किया की साजिश की पूरी टीम को जानकारी थी. वार्नर और उस मैच में 12वें नंबर के खिलाड़ी चैड सेयर्स ने भी ख्वाजा के बयान का समर्थन किया.

बैनक्रॉफ्ट पर सैंडपेपर (रेगमाल) ले जाने का आरोप था. उन्होंने भी ख्वाजा का समर्थन किया, जबकि मौजूदा कप्तान पैट कमिंस ने इन दावों को ‘पूरी तरह बकवास’ करार दिया. बैनक्रॉफ्ट ने ‘क्रिकइंफो’ में एक लेख में कहा:

आठ साल तक मैंने पूरी टीम के लिए इस कहानी का बोझ साझा किया. यह एक ऐसा बोझ था जो मेरी क्षमता से कहीं अधिक था। मैंने सबके लिए यह बलिदान दिया और यह मेरा अपना फैसला था. मैंने पिछले आठ साल जवाबदेही, ईमानदारी और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के सबसे काले अध्याय में से एक से सीखे गए सबक के बारे में बात करने में बिताए हैं. हालांकि, 2018 में पूरी सच्चाई नहीं बताई गई, जो कुछ हुआ उसके बारे में मैं कभी पूरी तरह से ईमानदार नहीं रहा. इसमें केवल हम तीनों मैं, स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर ही शामिल नहीं थे, इसके बारे में पूरी टीम को पता था. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जांच के दौरान जब मुझसे पूछताछ की गई तो मैंने पूरी और सच्ची जानकारी नहीं दी थी.

इस बल्लेबाज ने कहा कि उस समय घटना का पूरा विवरण न देने के उनके अपने कारण थे, लेकिन कमिंस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उन्हें काफी गुस्सा आया और उन्हें यह विश्वासघात लगा, इसलिए अब उन्हें बोलने के लिए मजबूर होना पड़ा.



Source link