Last Updated:
फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में कलाकारों की चमक-दमक के पीछे कई ऐसे लोग काम करते हैं, जिनकी मेहनत के बिना किसी भी शूटिंग को पूरा करना संभव नहीं है. इनमें लाइटमैन और दूसरे टेक्नीशियंस भी शामिल हैं. ये पर्दे के पीछे मौजूद लोग किसी भी फिल्म या शो के असली स्टार होते हैं. हाल ही में उपासना सिंह ने इंडस्ट्री के बदलते बर्ताव के बारे में बात की है.
नई दिल्ली. पर्दे के पीछे काम करने वाले कलाकार अपनी जान जोखिम में डालकर काम करते हैं. हालांकि, शूटिंग के दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं. अब एक्ट्रेस और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिंटा) की महासचिव उपासना सिंह ने फिल्म और टीवी सेट पर काम करने वाले वर्कर्स की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है.
उपासना सिंह ने एक ऐसी घटना का जिक्र किया, जिसमें ऊंचाई से गिरने के बाद एक लाइटमैन की मौके पर ही मौत हो गई थी. हैरानी की बात यह थी कि इस हादसे के बावजूद शूटिंग जारी रही. हाल ही में उपासना सिंह ने अपने अनुभवों के बारे में यूट्यूब चैनल पर अंकुर सिंह से बातचीत की.
अंकुर सिंह से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि फिल्म और टीवी सेट पर लाइटमैन और अन्य तकनीकी कर्मचारियों को कई बार बेहद जोखिम भरे हालात में काम करना पड़ता है. लाइटिंग की व्यवस्था करने के लिए उन्हें काफी ऊंचाई पर चढ़ना पड़ता है. ऐसे में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने पर किसी बड़े हादसे का खतरा बना रहता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
उपासना ने बताया कि उन्होंने अपनी आंखों के सामने एक ऐसी घटना देखी थी, जिसमें एक लाइटमैन ऊंचाई से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. एक्ट्रेस को इस बात का भी दुख था कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बाद भी शूटिंग नहीं रोकी गई और काम चलता रहा. (फोटो साभार इंस्टाग्राम upasnasinghofficial)
उपासना ने बताया कि उन्होंने अपनी आंखों के सामने एक ऐसी घटना देखी थी, जिसमें एक लाइटमैन ऊंचाई से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. एक्ट्रेस को इस बात का भी दुख था कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बाद भी शूटिंग नहीं रोकी गई और काम चलता रहा. (फोटो साभार इंस्टाग्राम upasnasinghofficial)
इस घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं समझती हूं कि निर्माता शूटिंग पर काफी पैसा लगाते हैं और अगर शूटिंग रोक दी जाए तो उन्हें बड़ा नुकसान हो सकता है. लेकिन क्या उनका निवेश किसी इंसान की जिंदगी से ज्यादा कीमती है?’ (फोटो साभार इंस्टाग्राम upasnasinghofficial)
उपासना सिंह आगे कहती हैं कि कई बार किसी कलाकार की अचानक मौत होने पर भी अगले ही दिन उसकी जगह किसी दूसरे कलाकार को ले लिया जाता है. वो समझती हैं कि शो को आगे बढ़ाना और टेलीकास्ट की तय तारीखों को पूरा करना जरूरी होता है, लेकिन कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जो इंसान को अंदर तक झकझोर देती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम upasnasinghofficial)
उपासना सिंह ने बातचीत के दौरान एक और परेशान करने वाली घटना साझा की. यह वाकया उस समय का है, जब वह एक कॉमेडी रियलिटी शो में बतौर जज शामिल थीं. उन्होंने बताया कि शो में परफॉर्मेंस देते समय एक कंटेस्टेंट अचानक मंच पर गिर पड़ा. बाद में उसे एक वैन में ले जाया गया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम upasnasinghofficial)
इस घटना के बाद निर्माता का रवैया देखकर उपासना हैरान रह गईं. अभिनेत्री के मुताबिक, कंटेस्टेंट की तबीयत बिगड़ने पर तुरंत डॉक्टर बुलाने या उसे जरूरी मेडिकल मदद देने के बजाय निर्माता की दिलचस्पी उस पूरे घटनाक्रम को कैमरे में रिकॉर्ड करने में थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम upasnasinghofficial)