Last Updated:
Success Story:छतरपुर के डॉ सोवत जिन्होंने डॉक्टर बनने के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय टीकमगढ़ से 12वीं की पढ़ाई की. इसके बाद पीएमटी परीक्षा पास कर इंदौर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस पूरा किया और भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज से एमएस (सर्जरी) पूरा किया. अस्पताल में सेवाएं देने के साथ ही फ्री हेल्थ कैंप में सेवाएं भी देते हैं.
Dr Sovat Success Story: छतरपुर के सोवत लाल जिन्होंने डॉक्टर बनने के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय टीकमगढ़ से 12वीं तक पढ़ाई की. इसके बाद पीएमटी परीक्षा पास कर इंदौर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस पूरा किया और भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज से एम एस (सर्जरी) पूरा किया. साथ ही वह फ्री हेल्थ कैंप में सेवाएं भी देते हैं. कैसे बनें डॉक्टर? क्या है इनकी सफल कहानी? आइए जानते हैं
डॉ सोवत लाल बताते हैं कि बचपन में वह पीएमटी(प्री मेडिकल टेस्ट) परीक्षा के बारे में सुना करते थे कि यह परीक्षा यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा जैसी कठिन परीक्षा मानी जाती है. इस परीक्षा को निकालना फिर डॉक्टर बनना ये हर किसी के बस की बात नहीं है. मैंने इस परीक्षा को क्रैक करने का सोचा और डॉक्टर बनने का ठान लिया.
इंदौर से एमबीबीएस पूरा किया
डॉ सोवत बताते हैं कि डॉक्टर बनना था इसलिए जवाहर नवोदय विद्यालय टीकमगढ़ में एडमिशन लिया. यहां रहकर 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद पीएमटी परीक्षा पास की और इंदौर स्थित महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की.
भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज से एमएस पूरा किया
डॉ सोवत बताते हैं कि एमबीबीएस पढ़ाई के बाद भी एमएस करना था. इसलिए भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज से एमएस सर्जरी से पूरा किया.
छतरपुर में 5 सालों से दे रहे सेवाएं
डॉ सोवत बताते हैं कि वह भोपाल में मेमोरियल हॉस्पिटल में 4 साल सेवाएं दे चुके हैं. दिल्ली के अस्पताल में भी सेवाएं दे चुके हैं. सागर स्थित भाग्योदय अस्पताल में 1 साल सेवाएं दे चुके हैं. पिछले 5 सालों से छतरपुर में एम एस जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन उदर रोग विशेषज्ञ के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं.
फ्री हेल्थ कैंप में जाते हैं सेवा देने
डॉ सोवत बताते हैं कि उन्होंने डॉक्टर बनने के लिए सालों मेहनत की. इतनी पढ़ाई मैंने सिर्फ पैसा कमाने के लिए नहीं की थी. मेरे मन में उन मरीजों की सेवा करनी थी जो गांव में रहते हैं और उन्हें शहर के अस्पतालों में चक्कर लगाने पड़ते हैं. जिसमें उनका पैसा भी खर्च होता है. इसलिए गांव कस्बों में लगने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सेवाएं देने आते हैं. लवकुश नगर के स्वास्तिक हेल्थकेयर क्लीनिक में मित्र डॉ सुधीर दुबे के फ्री हेल्थ कैंप में छतरपुर से लवकुश नगर सेवाएं देने आते हैं. एनजीओ के तहत लगने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में भी जाते हैं.
आंत लीवर पेट से संबंधित मरीजों की करते सेवा
डॉ सोवत बताते हैं कि अभी तक हजारों मरीजों को फ्री सेवाएं दे चुके हैं. निःशुल्क शिविर में मरीजों को परामर्श देते हैं. आंत, लीवर और पेट से संबंधित मरीजों को फ्री कंसल्टेंट करते हैं. आगे क्या जांच होना है उसकी सलाह देते हैं. पेट संबंधित रोग पथरी और हर्निया के हजारों आपरेशन कर चुके हैं. आंत में छेद होना, एल्कोहल लेने से लीवर में दिक्कत और पाइल्स के मरीज ज्यादातर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में देखने को मिलते हैं.