वीडियो कॉल पर बोला बेटा- मैं जान देने जा रहा हूं, मां की सूझबूझ और पुलिस की मुस्तैदी से बची युवक की जान, पंडोह डैम में कूदने जा रहा था आशीष

वीडियो कॉल पर बोला बेटा- मैं जान देने जा रहा हूं, मां की सूझबूझ और पुलिस की मुस्तैदी से बची युवक की जान, पंडोह डैम में कूदने जा रहा था आशीष


Last Updated:

Mandi News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पंडोह डैम के पास आत्महत्या का प्रयास कर रहे आशीष नामक युवक को पुलिस ने ईआरएसएस-112 की सूचना पर समय रहते बचाकर सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया.

Zoom

मंडी में पंडोह डैम.

मंडी. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पंडोह डैम के पास जान देने की कोशिश कर रहे एक युवक को पुलिस ने समय रहते बचा लिया. ईआरएसएस-112 पर मिली सूचना के बाद पंडोह पुलिस चौकी की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को तलाश कर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया और फिर परिवार को सौंप दिया.

जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर को बंदना नाम की महिला ने ईआरएसएस-112 पर आपातकालीन कॉल कर बताया कि उनके बेटे ने वीडियो कॉल के दौरान पंडोह डैम से छलांग लगाने की बात कही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने  एक्शन लिया और पुलिस चौकी पंडोह को इसकी जानकारी दी.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पंडोह डैम के आसपास तलाश अभियान शुरू किया. इस दौरान युवक की पहचान आशीष के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने सुरक्षित तलाश कर लिया. इसके बाद उसे स्वास्थ्य जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडोह ले जाया गया. चिकित्सकीय जांच के बाद परिजनों को सूचना देकर पुलिस चौकी बुलाया गया और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद युवक को सुरक्षित उनके हवाले कर दिया गया है.

एसपी ने की घटना की पुष्टि

एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि परिजनों की समय पर दी गई सूचना, ईआरएसएस-112 के कॉल टेकर की तत्परता और पंडोह पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक अनमोल जीवन बचाने में सफलता मिली. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपातकालीन या जानलेवा स्थिति में तुरंत 112 नंबर पर संपर्क करें, क्योंकि समय पर मिली सूचना किसी की जान बचा सकती है.



Source link