Astro Tips : बुध के राशि परिवर्तन से ये 3 लोग काटेंगे चांदी, तुला पर अचानक धनवर्षा, सिंह वालों की नौकरी में बल्ले-बल्ले

Astro Tips : बुध के राशि परिवर्तन से ये 3 लोग काटेंगे चांदी, तुला पर अचानक धनवर्षा, सिंह वालों की नौकरी में बल्ले-बल्ले


होमताजा खबरधर्म

बुध के राशि परिवर्तन से ये 3 लोग काटेंगे चांदी, तुला पर धनवर्षा, आपका क्या?

Last Updated:

Budh rashi parivartan 2026 : ज्योतिष शास्त्र का हमारे जीवन से गहरा रिश्ता है. कई लोग हर शुभ या नया काम ज्योतिष के हिसाब से ही करते हैं. ज्योतिष शास्त्र बुध ग्रह का अलग स्थान है. यह बुद्धि, विवेक, वाणी, व्यापार और संचार का प्रतिनिधि ग्रह है. बुध के राशि परिवर्तन को ज्योतिषीय दृष्टि से काफी निर्याणक माना जाता है. अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम लोकल 18 से बताते हैं कि 2 दिसंबर 2026 को बुध देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. बुध 22 दिसंबर तक वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे. इसके बाद वह धनु राशि में प्रवेश करेंगे. तुला जातकों के लिए बुध का यह राशि परिवर्तन अचानक धन प्राप्ति में बदल सकता है. सिंह राशि के लिए नौकरी और कारोबार में सकारात्मक बदलाव लाएगा.

अयोध्या. ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, विवेक, वाणी, व्यापार और संचार का प्रतिनिधि ग्रह माना जाता है. कुंडली में बुध की स्थिति व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता और व्यावसायिक सफलता को प्रभावित करती है. यही वजह है कि बुध के राशि परिवर्तन को ज्योतिषीय दृष्टि से काफी निर्याणक माना जाता है. मान्यता है कि बुध का गोचर होने पर सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन में अलग-अलग तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं. अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम लोकल 18 से बताते हैं कि 2 दिसंबर 2026 को बुध देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. इस दिन शाम 5 बजकर 27 मिनट पर बुध का राशि परिवर्तन होगा. ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, बुध 22 दिसंबर तक वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे. इसके बाद वह धनु राशि में प्रवेश करेंगे. बुध के इस गोचर को कुछ राशियों के लिए अनुकूल माना जा रहा है. खासतौर पर तुला, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक उन्नति, करियर में प्रगति और कारोबार में लाभ मिलने की संभावनाएं बन सकती हैं.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए बुध का यह राशि परिवर्तन आर्थिक दृष्टिकोण से सकारात्मक परिणाम देने वाला रह सकता है. इस अवधि में अचानक धन प्राप्ति के मौके मिल सकते हैं. लंबे समय से अटके हुए पैसे वापस मिलने की संभावना है. नौकरी करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. नई जिम्मेदारी मिलने के साथ पदोन्नति के रास्ते भी खुल सकते हैं. व्यापारियों को पुराने निवेश और व्यावसायिक समझौतों से लाभ मिलने के संकेत हैं. हालांकि परिवार की सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है.

सिंह राशि 
सिंह राशि के लिए बुध का गोचर नौकरी और कारोबार में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. लंबे समय से नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. आमदनी के नए रास्ते खुलने के योग हैं. कारोबार से जुड़े लोगों को नए ग्राहक और व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकते हैं. निवेश से संबंधित योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है.

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के लिए बुध का गोचर विशेष महत्व रखने वाला है, क्योंकि बुध इसी राशि में प्रवेश करेंगे. इस दौरान आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है और महत्वपूर्ण फैसले लेने की क्षमता मजबूत होगी. नौकरीपेशा लोगों को नए मौके मिल सकते हैं. व्यापारियों के लिए लाभ कमाने के नए रास्ते खुल सकते हैं. पुराने विवादों और लंबित कार्यों का समाधान मिलने की संभावना है. आर्थिक मामलों में सुधार होने के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हो सकती है.



Source link