गंजे सिर पर बाल उगाएंगे वैज्ञानिक, बनाई ऐसी डिवाइस जिसके बाद दवा की जरूरत नहीं
Agency:एजेंसियां
Last Updated:
वैज्ञानिकों ने गंजापन दूर करने के लिए एक डिवाइस बनाई है. यह हल्की बिजली की तरंगों से बालों की सेल्स को एक्टिव करती है. रिसर्च में सामने आया है कि इसके इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ और घनापन तेजी से बढ़ता है.
वैज्ञानिकों ने ऐसी डिवाइस बनाई है जो बिजली के हल्के करंट से फॉलिकल सेल्स एक्टिव होती हैं. (फोटो-pixabay)
गंजेपन से हर तीसरा शख्स परेशान है. बाल ऐसे झड़ते हैं कि रुकते ही नहीं. कुछ ही दिनों में खाली पैच दिखने लगता है. जब लोग डॉक्टर के पास जाते हैं तो ढेर सारी दवाईयां बता दी जाती हैं. इसके बाद भी गारंटी नहीं होती कि ये काम करेंगी भी या नहीं. ऐसे लोगों के सिर पर बाल उगाने का काम वैज्ञानिक करेंगे. इसके लिए एक ऐसी डिवाइस ईजाद की गई है जो बालों की जड़ी से जुड़ी सेल्स को एक्टिव करेगी. Niostem नाम की इस डिवाइस से बालों की ग्रोथ बढ़ेगी और गंजापन भी दूर होगा.
मेडिकल जर्नल डर्माटॉलॉजी एंड थेरेपी में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक वैज्ञानिकों की ये डिवाइस इलेक्ट्रोटाइकोजेनेसिस तकनीक पर काम करेगी. इसे ऐसे बनाया गया है, जिससे ये बिजली की बेहद हल्की तरंगों को छोड़कर सेल्स को एक्टिव करने में मदद करेगी. इस डिवाइस के क्लीनिकल ट्रायल में जर्मनी के म्यूनस्टर में 81 लोगों को शामिल किया गया था. इन सभी की उम्र 18 से 55 साल के बीच थी जो एंड्रोजेनेटिक एलोपसिया से पीड़ित थे, जिसे पुरुषों का गंजापन कहते हैं.
रिसर्च में क्या आया सामने
इस रिसर्च में सामने आया कि जिन पुरुषों ने इलेक्ट्रिक डिवाइस पहनी थी उनमें डिवाइस न पहनने वाले या दवाई लेने वाले लोगों के मुकाबले हेयरग्रोथ जयादा थी. इसके लिए प्रतिदिन 30 मिनट इस डिवाइस इस्तेमाल करना था. पहले तीन माह और फिर छह माह में इनके बालों की स्थिति जांची गई B इसमें सामने आया कि इलेक्ट्रिक डिवाइस का इस्तेमाल करने वाले लोगों में बालों का घनत्व तेजी के साथ बढ़ा. यानी प्रति वर्ग सेंटीमीटर तकरीबन 24.40 बाल ज्यादा थे. इसके अलावा बालों की मोटाई भी 17.06 प्रतिशत ज्यादा थी. इनमें इलेक्ट्रिक डिवाइस पहनने वाले 38 पुरुष थे.
कैसे काम करती है ये डिवाइस
साइंस जर्नल MdPI के मुताबिक इस तकनीक के पीछे वैज्ञानिकों का मानना है कि बालों का विकास सिर्फ उनकी जड़ों पर निर्भर नहीं करता. उनके आसपास मौजूद कोशिकाओं और जैविक प्रक्रियाओं में भी इनकी अहम भूमिका होती है. वैज्ञानिकों के मुताबिक बालों की जड़ के आसपास डर्मल पैपिला नाम की कोशिकाएं होती हैं. ये बालों के विकास को नियंत्रित करने वाले संकेतों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. इन्हें ही डिवाइस से संकेत दिए जाते हैं इससे फॉलिकल के आसपास जो कोशिकाएं होती हैं वो एक्टिव होती हैं.
2025 में हुआ था 21 लोगों पर प्रयोग
2026 से पहले 2025 में भी इस डिवाइस पर एक क्लीनिकल ट्रायल हुआ था.मई 2025 में इस रिसर्च को जर्नल और कॉस्मेटिक डर्मेटॉलॉजी में प्रकाशित किया गया था. उस वक्त रिसर्च में महज 21 लोगों को शामिलि किया गया था.इसमें सामने आया था कि बालों का घनापन 19.3 प्रतिशत तक बढ़ा है. हालांकि सैंपल साइज छोटा होने की वजह से इस रिसच को प्रभावी नहीं माना गया था.
माइक्रो करंट पर साउथ कोरिया में भी किया था रिसर्च
माइक्रो करंट पर इससे पहले साउथ कोरिया में भी रिसर्च किया गया था, हालांकि ये चूहों पर हुआ था. इसमें कोशिकाओं में बढ़ोतरी को देखा गया था. इसमें चूहों में बालों के विकास से जुड़े ग्रोथ फैकटर्स दिखाई दिए थे. इस शोध से ही ये क्लीयर हुआ था बालों में माइक्रो करंट देकर बालों की ग्रोथ को बढ़ाया जा सकता है. हालांकि उस वक्त इंसानों पर ट्रायल नहीं हुआ था.