Last Updated:
Ashwagandha Benefits: उत्तराखंड की प्राकृतिक संपदा में कई ऐसी औषधीय जड़ी-बूटियां शामिल हैं, जिनका उपयोग सदियों से आयुर्वेदिक चिकित्सा में किया जा रहा है. इन्हीं में अश्वगंधा भी एक प्रमुख औषधीय पौधा है. निचले पहाड़ी और तराई क्षेत्रों में उगने वाली अश्वगंधा आयुर्वेद में खास महत्व रखती है. इसकी जड़ का यूज मुख्य रूप से चूर्ण और विभिन्न आयुर्वेदिक औषधियां तैयार करने में किया जाता है.
बागेश्वर: उत्तराखंड की प्राकृतिक संपदा में कई ऐसी औषधीय जड़ी-बूटियां शामिल हैं, जिनका उपयोग सदियों से आयुर्वेदिक चिकित्सा में किया जा रहा है. इन्हीं में अश्वगंधा भी एक प्रमुख औषधीय पौधा है. निचले पहाड़ी और तराई क्षेत्रों में उगने वाली अश्वगंधा आयुर्वेद में खास महत्व रखती है. इसकी जड़ का यूज मुख्य रूप से चूर्ण और विभिन्न आयुर्वेदिक औषधियां तैयार करने में किया जाता है. पारंपरिक रूप से इसे शारीरिक क्षमता बढ़ाने, थकान दूर करने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए यूज किया जाता है. वर्तमान समय में तनाव, चिंता और अनिद्रा जैसी समस्याओं के बीच अश्वगंधा को लेकर लोगों की दिलचस्पी भी बढ़ रही है.
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. ऐजल पटेल बताते हैं कि अश्वगंधा को आयुर्वेद में बलवर्धक और रसायन औषधि के रूप में जाना जाता है. इसका उपयोग शरीर को स्वस्थ रखने और मानसिक तनाव को कम करने के लिए किया जाता है. अश्वगंधा की जड़ में कई प्राकृतिक सक्रिय तत्व पाए जाते हैं, इन तत्वों पर हुए कुछ वैज्ञानिक अध्ययनों में तनाव और चिंता कम करने के साथ ही नींद की गुणवत्ता में सुधार के सकारात्मक संकेत मिले हैं. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव और नींद की कमी आम समस्या है. ऐसे में अश्वगंधा को एक संभावित प्राकृतिक विकल्प के रूप में देखा जाता है.
ऊर्जा और शारीरिक क्षमता बढ़ाने में उपयोगी
इसके सेवन से तनाव से जुड़े हार्मोन कोर्टिसोल के स्तर में कमी आती है. इससे मानसिक शांति और नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है. हालांकि, इसका प्रभाव हर व्यक्ति में अलग-अलग होता है. अश्वगंधा का यूज पारंपरिक रूप से शरीर की कमजोरी और थकान दूर करने के लिए किया जाता है. इसके सेवन से मांसपेशियों की ताकत, शारीरिक क्षमता और व्यायाम के बाद रिकवरी में सुधार होता हैं. इसके अलावा पुरुषों की प्रजनन क्षमता और प्रजनन स्वास्थ्य पर भी इसके संभावित प्रभावों देखे गए हैं. अश्वगंधा में मौजूद प्राकृतिक तत्वों में सूजन कम करने वाले गुण पाए जाते है. कुछ शुरुआती अध्ययनों में रक्त शर्करा के स्तर पर भी असर दिखता हैं.
सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी
आमतौर पर अश्वगंधा की जड़ के चूर्ण का सेवन गुनगुने दूध या पानी के साथ किया जाता है, हालांकि इसकी मात्रा व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य और शारीरिक स्थिति के अनुसार अलग-अलग होती है. डॉ पटेल बताते हैं कि बिना सलाह के लंबे समय तक इसका सेवन नहीं करना चाहिए. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं, थायराइड, लिवर या ऑटोइम्यून संबंधी समस्या से जूझ रहे लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए. नियमित दवाएं लेने वाले लोगों को भी चिकित्सक की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए. अश्वगंधा उत्तराखंड की औषधीय वनस्पतियों में से एक है.