भारतीय सभ्यता में पत्नी को गोद में बैठाना सही या गलत? क्या कहते हैं शास्त्र

भारतीय सभ्यता में पत्नी को गोद में बैठाना सही या गलत? क्या कहते हैं शास्त्र


होमताजा खबरनॉलेज

भारतीय सभ्यता में पत्नी को गोद में बैठाना सही या गलत? क्या कहते हैं शास्त्र

Last Updated:

Rahul Gandhi on Rajeev-Sonia Relation: भारतीय सभ्यता में शास्त्रों के लिहाज से देखें तो पत्नी को गोद में बैठाना सीधे तौर पर कहीं गलत नहीं बताया गया है, हालांकि संयम के कुछ नियम जरूर बताए गए हैं. राहुल गांधी ने मां सोनिया गांधी की बुक लॉन्चिंग इवेंट पर पिता के साथ उनके रिश्ते को बयां किया था.

Zoom

राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के निजी संबंध और प्रेम को जिस तरह से बयां किया उस पर भाजपा नेता सवाल उठा रहे हैं. (फोटो-सोशल मीडिया)

Sonia-Rajiv Gandhi Lap Controversy: राहुल गांधी ने पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी के निजी संबंध और प्रेम को जिस तरह से बयां किया उस पर भाजपा नेता सवाल उठा रहे हैं. सोशल मीडिया पर बहस चल रही है. कुछ लोगों का मानना है निजी पारिवारिक जीवन की बातें सार्वजनिक नहीं होनी चाहिए. तो एक धड़ा ऐसा भी है जो इसे सही मानता है. भारतीय सभ्यता में शास्त्रों के लिहाज से देखें तो पत्नी को गोद में बैठाना सीधे तौर पर कहीं गलत नहीं बताया गया है. खास बात ये है कि भारतीय मंदिरों में स्थापत्य और मूर्तिकला में ऐसी कई प्रतिमाएं मिलती हैं जिनमें देवता की गोद में देवी को बैठा दिखाया गया है. हालांकि इनका अर्थ पत्नी और पति के प्रेम को दर्शाना भर नहीं है, बल्कि शक्ति और चेतना के मिलन जैसा माना गया है.

सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ की लॉन्चिंग के दौरान राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के रिश्ते को बयां किया था. उन्होंने बताया था कि दोनों के बीच किस कदर प्रेम था और कैसे पिता के जाने के बाद मां की जिंदगी एकदम से बदल गई थी. इसी दौरान उन्होंने कहा था कि ‘हर बार खाना खाते समय पापा की गोद में मां होती थीं’. उनके इस संबोधन के बाद असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने सवाल उठाए थे. सीएम हिमंता ने कहा था कि इस तरह की बातें सार्वजनिक जीवन में नहीं होनी चाहिए.

भारतीय स्थापत्य और मूर्ति कला में ये आम

भारतीय स्थापत्य और मूर्तिकला में देवी को देवता की गोद, खासतौर से बाई जंघा पर बैठे हुए दिखाना आम है. इसका पहला उदाहरण कर्नाटक के हलेबिडु स्थित होसलेश्वर मंदिर की उमा महेश्वर प्रतिमा है. इसमें भगवान शिव की गोद में देवी पार्वती नजर आती हैं. जो नंदी पर सवार हैं.

इस प्रतिमा का निर्माण 12वीं शताब्दी में कराया गया था, जो होयसल वंश से जुड़ी मानी जाती है. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के मूर्तिकला संबंधी अभिलेखों के मुताबिक उमा महेश्वर प्रतिमा के बारे में मत्स्य पुराण में बताया गया है. इसमें कहा गया है कि शिव नंदी पर विराजे हैं. दाहिना पैर नीचे की ओर है. माता उमा शिव की बाईं जंघा पर बैठी हैं. शिव का एक हाथ देवी का आलिंगन कर रहा है. देवी अपना हाथ शिव के गले में डाले हैं. प्रतिमा में गणेश और कार्तिकेय भी हैं.

कर्नाटक के हलेबिडु स्थित होसलेश्वर मंदिर की उमा महेश्वर प्रतिमा. (फोटो-विकिमीडिया कॉमन्स)

शाक्त-तांत्रिक और वैष्णव परंपरा में क्या है अर्थ?

शाक्त परंपरा में माता पार्वती को सिर्फ शिव की पत्नी के रूप में नहीं बल्कि संपूर्ण सृष्टि की मूल शक्ति के तौर पर दिखाया गया है. आदिगुरु जगद्गुरु आदि शंकराचार्य द्वारा संस्कृत में रचित सौंदर्य लहरी में शिव की गोद में विराजमान त्रिपुरसुंदरी के ध्यान के बारे में बताया गया है. भारतीय मूर्तिकला के इतिहासकार जे.एन. बनर्जी ने अपनी किताब ‘द डेवलपमेंट ऑफ हिंदू आइकॉनोग्राफी’ में इस परंपरा का उल्लेख किया है. वैष्णव परंपरा में भगवान नरसिंह की गोद में माता लक्ष्मी के होने का जिक्र है. इस विग्रह को लक्ष्मी-नरसिंह कहा गया है.

शास्त्रों और स्मृतियों में इसे क्या बताया गया है?

  • मनुस्मृति के अध्याय 2, श्लोक 213-215 में सामाजिक मर्यादा और एकांत या सार्वजनिक व्यवहार के नियम बताए गए हैं. इसी में आचार अध्याय में शिष्टाचार के तहत माता-पिता या गुरुजनों के बालकों को गोद में बैठाना स्नेह का प्रतीक माना गया है, लेकिन वसस्कों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर संयम जरूरी बताया गया है.
  • शिव पुराण और ब्रह्मवैवर्त पुराण में भगवान शिव और माता पार्वती, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के स्वरूपों का वर्णन करते हुए पत्नी को बाई जंघा पर विराजमान बताया गया है.
  • शिल्प शास्त्र और प्रतिमा विज्ञान के मानसार और मयमतम जैसे प्राचीन वास्तु और शिल्प ग्रंथों में देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाने के नियम दिए हैं. इनमें आलिंगर मूर्ति या उमा महेश्वर रूप में पत्नी को बाईं जंघा पर स्थान देने का शास्त्रीय आधार मिलता है.
  • वात्स्यायन के कामसूत्र के दूसरे अध्याय के प्रकरण 2.2 के श्लोक 18 में प्रेमी-प्रेमिका के आलिंगन का एक प्रकार बताया गया है. इसमें स्त्री के पुरुष की गोद में बैठकर उससे आलिंगन करने उल्लेख है. इसे क्षीरनीरक यानी दूध और पानी के मिलन जैसा बताया गया है.



Source link