Lateef Bhat Encounter, SSP Kulgam Anayat Ali: आतंकी लतीफ को वीडियो कॉल पर समझाने वाले SSP अनायत अली कौन हैं?

Lateef Bhat Encounter, SSP Kulgam Anayat Ali: आतंकी लतीफ को वीडियो कॉल पर समझाने वाले SSP अनायत अली कौन हैं?


Last Updated:

SSP Kulgam Anayat Ali Choudhary: लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर लतीफ अहमद पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. इससे पहले कुलगाम के एसएसपी ने खुद वीडियो कॉल पर उससे बात की. उसे समझाया कि वह हथियार डालकर सरेंडर कर सकता है लेकिन आतंकी ने फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में मारा गया. इस पूरे ऑपरेशन के बाद जिस अधिकारी की चर्चा हो रही है उनका नाम है अनायत अली चौधरी. आइए जानते हैं कि वह कौन हैं?

Zoom

SSP Kulgam Anayat Ali Choudhary,Lateef Bhat Encounter Kulgam: एसएसपी अनायत अली चौधरी कौन हैं?

SSP Kulgam Anayat Ali Choudhary, Lateef Bhat Encounter Kulgam: कश्मीर के कुलगाम में आतंकी लतीफ अहमद भट एनकाउंटर के बाद एक आईपीएस अधिकारी इनायत अली चौधरी काफी चर्चा में हैं. दरअसल कुलगाम के एसएसपी इनायत अली चौधरी ने खुद वीडियो कॉल पर उससे बात की और समझाने की कोशिश की. उसे भरोसा दिलाया गया कि वह हथियार डाल दे तो उसकी जान बच सकती है. उसे यह भी समझाया कि उसकी जिंदगी अभी बाकी है और वह काफी युवा है लेकिन लतीफ ने किसी की बात नहीं मानी.इसके बाद उसने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में मारा गया.इस पूरे ऑपरेशन के दौरान एसएसपी इनायत अली चौधरी की भूमिका चर्चा में है. आखिर कौन हैं इनायत अली चौधरी जिन्हें कुलगाम में पुलिस की कमान सौंपी गई है? वह किस बैच के आईपीएस अधिकारी हैं? आइए जानते हैं.

Anayat Ali Choudhary IPS Biography: अनायत अली की प्रोफाइल.

कौन हैं एसएसपी इनायत अली चौधरी?

इनायत अली चौधरी 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वह AGMUT कैडर से आते हैं. जम्मू-कश्मीर प्रशासन के गृह विभाग की ओर से 8 अक्टूबर 2025 को जारी ट्रांसफर आदेश के मुताबिक उस समय शोपियां के एसएसपी के पद पर तैनात इनायत अली चौधरी को कुलगाम का एसएसपी नियुक्त किया गया था. उन्होंने साहिल सारंगल की जगह यह जिम्मेदारी संभाली थी.11 अक्टूबर 2025 को उन्होंने कुलगाम के जिला पुलिस मुख्यालय में एसएसपी का पदभार ग्रहण किया. पदभार संभालने के बाद उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी. इस दौरान उन्होंने आम लोगों के साथ बेहतर संबंध बनाए रखने, उनकी समस्याओं को सुनने और पुलिस की जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया था.

एसएसपी ने खुद वीडियो कॉल पर की बात

सुरक्षा बलों को कुलगाम के जंगलपोरा इलाके में लतीफ की मौजूदगी की जानकारी मिली. संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की तो वह एक मस्जिद के अंदर जाकर छिप गया. इसके बाद सुरक्षाबलों के सामने चुनौती थी कि आतंकी को पकड़ने के साथ मस्जिद को भी कम से कम नुकसान पहुंचे.ऐसे में एसएसपी इनायत अली चौधरी ने खुद उससे संपर्क किया. उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए लतीफ से काफी देर तक बातचीत की. उसे बार-बार समझाया गया कि वह सरेंडर कर दे. सुरक्षाबलों की ओर से उसे भरोसा दिलाया गया कि वे उसके साथ हैं.बातचीत के दौरान उससे कहा गया कि हम तुम्हारे साथ हैं.उसे यह भी समझाया गया कि उसकी उम्र अभी कम है और उसके सामने पूरी जिंदगी पड़ी है. इसलिए हथियार छोड़कर सरेंडर कर देना चाहिए लेकिन लतीफ ने उनकी अपील मानने से इनकार कर दिया. उसने कहा कि उसे अल्लाह से मिलना है और वह बहुत खुश है. इसके अलावा उसने यह भी कहा कि उसके साथ अल्लाह के अलावा कोई नहीं है.

लश्कर से जुड़ने के करीब एक साल बाद मारा गया आतंकी लतीफ

कुलगाम के ख्रेवान इलाके का रहने वाला मोहम्मद लतीफ अहमद भट लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़ा था. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक वह नवंबर 2025 में इस आतंकी संगठन में शामिल हुआ था. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उसे लश्कर का कमांडर बताया था.11 नवंबर 2026 को कुलगाम के अखरान इलाके में सीआरपीएफ की टीम पर हुए हमले में लतीफ और उसका साथी उमर निसार डार शामिल थे. इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हुए थे.इसके बाद सुरक्षा बलों ने दोनों की तलाश तेज कर दी थी. सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में लतीफ के साथी उमर निसार डार को मार गिराया, लेकिन लतीफ वहां से बच निकलने में कामयाब रहा. इसके बाद उसकी तलाश जारी रही.



Source link