बिहार दौरे पर निकलेंगे CM सम्राट चौधरी, जानें कब और किस शहर से शुरू होगी यात्रा? शेड्यूल पर बड़ा अपडेट

बिहार दौरे पर निकलेंगे CM सम्राट चौधरी, जानें कब और किस शहर से शुरू होगी यात्रा? शेड्यूल पर बड़ा अपडेट


Last Updated:

Samrat Choudhary Yatra : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 26 नवंबर से जिलों का दौरा शुरू करेंगे. वे सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानेंगे, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगे.

Zoom

सीएम सम्राट चौधरी बिहार की यात्रा पर निकलने वाले हैं.

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अब जिलों का दौरा कर सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानेंगे. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 26 नवंबर से जिलावार समीक्षा कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं. इस दौरान वे बिहार के सभी जिलों में जाएंगे और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे. साथ ही अलग-अलग विभागों की ओर से संचालित सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे. जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री अपने इस कार्यक्रम की शुरुआत पश्चिम चंपारण से कर सकते हैं.

मुख्यमंत्री के जिलावार समीक्षा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. फिलहाल सभी जिलों के दौरे का शेड्यूल तैयार किया जा रहा है. 26 नवंबर से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री अलग-अलग जिलों में जाकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. इस दौरान जिले में चल रही विकास योजनाओं की स्थिति, उनके क्रियान्वयन और आम लोगों तक सरकारी सुविधाओं की पहुंच की जानकारी लेंगे. मुख्यमंत्री के दौरे में केवल अधिकारियों के साथ बैठक ही नहीं होगी, बल्कि वे स्थानीय लोगों से भी मुलाकात करेंगे. सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है या नहीं, इसकी भी जानकारी जुटाई जाएगी.

योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे CM

जिलों के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. इसके लिए संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को योजनाओं की सूची तैयार करने को कहा जा रहा है. दौरे के दौरान जिले की जरूरतों और विकास से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है.

26 नवंबर से पहले पूरी करनी होगी तैयारी

मुख्यमंत्री के समीक्षा कार्यक्रम को लेकर सभी जिलों में प्रशासनिक स्तर पर तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया गया है. 26 नवंबर से पहले जरूरी तैयारियां पूरी करने को कहा गया है. समीक्षा कार्यक्रम में संबंधित जिलों के प्रभारी मंत्री, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और एनडीए के नेता भी शामिल होंगे. फिलहाल मुख्यमंत्री के दौरे का विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है. पश्चिम चंपारण से शुरुआत के बाद किस तारीख को मुख्यमंत्री किस जिले में पहुंचेंगे, इसका शेड्यूल जल्द तय होने की संभावना है.



Source link