हरियाणा: पंचकूला अस्पताल में मरीज तड़पता रहा, नहीं मिला इलाज, 5 नर्सें और सिक्योरिटी गार्ड सस्पेंड, हड़ताल का ऐलान

हरियाणा: पंचकूला अस्पताल में मरीज तड़पता रहा, नहीं मिला इलाज, 5 नर्सें और सिक्योरिटी गार्ड सस्पेंड, हड़ताल का ऐलान


Last Updated:

Panchkula News: पंचकूला के सिविल अस्पताल में मरीज की मौत के मामले में पांच नर्सों और एक कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है. इस कार्रवाई के विरोध में नर्सिंग स्टाफ ने हड़ताल शुरू कर दी है.

Zoom

पंचकूला अस्पताल में अस्पताल में 35 साल के मरीज आशीष कुमार की मौत हो गई थी.

पंचकूला. हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में 35 वर्षीय मरीज की मौत मामले में स्वास्थ्य़ विभाग ने पांच नर्सों को सस्पेंड कर दिया. इसके अलावा, एक चुतर्थ श्रेणी के कर्मचारी पर भी गाज गिरी है. हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के एक्शन के विरोध में अब अन्य नर्सें हड़ताल पर चली गई हैं.

जानकारी के अनुसार, अस्पताल में 35 साल के मरीज आशीष कुमार की मौत हो गई थी. आरोप है कि मरीज तड़फता रहा और किसी ने उसका इलाज नहीं किया.

नर्सिंग स्टाफ के अध्यक्षा विनिता बांगड़ ने बताया कि अस्पताल में हार्ट अटैक का मरीज आया था और वह इलाज के लिए तड़पता रहा. इस दौरान उसकी मौत हो गई. उन्होंने माना कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हु और अस्पताल में मरीज को उपचार नहीं मिल पाया. हालांकि, विनिता का कहना है कि इस सब में नर्सों की कोई गलती नहीं है. अगर हमारे पास कोई मरीज आता है और अगर उसका कार्ड भी ना बना हो तो तब भी हम इलाज करते है. लेकिन इस मरीज को 601 नंबर में भेज दिया गया था. अब हमारी पांच नर्सिंग स्टाफ सस्पेंड कर दी गई और एक क्लास 4 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

उन्होंने कहा कि हार्ट पेशेंट के लिए प्रोटोकॉल भी गलत है और समय पर उसे उपचार मिलना चाहिए और इसमें नर्सिंग स्टाफ का कोई गलती नहीं है. उन्होंने कहा कि अभी हमारी 2 घंटे की हड़ताल है और कल भी यह जारी रहेगी और परसों से लगातार स्ट्राइक रहेगी और यह संदेश पूरे हरियाणा में जाएगा और पूरे हरियाणा में हड़ताल की जाएगी.

नर्सिंग स्टाफ के अध्यक्षा विनिता बांगड़.

दो घंटे की हड़ताल

मामले को लेकर नर्सिंग स्टाफ ने बुधवार को 9 बजे से लेकर 11:00 तक 2 घंटे की हड़ताल की गई. हड़ताल में सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल रहे. हलांकि, इमरजेंसी में सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहे. लेकिन अन्य वार्डों में हड़ताल पर रहे.



Source link