डिजिटल क्लास, आधुनिक लैब और दीवारों पर सौरमंडल! शिक्षकों ने ठाना तो बदला स्कूल, बच्चे बोले-यह तो प्राइवेट जैसा

डिजिटल क्लास, आधुनिक लैब और दीवारों पर सौरमंडल! शिक्षकों ने ठाना तो बदला स्कूल, बच्चे बोले-यह तो प्राइवेट जैसा


Surguja Govt School Turns Private: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बैगवाहापारा में स्थित माध्यमिक शाला स्कूल जो कोरोना काल से पहले कुछ ठीक नहीं था. क्योंकि शिक्षक तो आते थे लेकिन बच्चों की तरफ से कुछ रिस्पॉन्स नहीं आता था. लेकिन फिर पूरे स्कूल परिवार शिक्षकों ने ये ठान लिया की अब स्कूल को ऐसा करना है ताकि बच्चे स्कूल आए फिर शुरू हुई अनोखी पहल जिसके बाद से स्कूल को प्राइवेट स्कूलों की तुलना करते लोग फिरते है. अब गांव के सरकारी स्कूल के बच्चे भी बड़े-बड़े सपने देख रहे हैं तो कैसे टीचरों के चलते अपने पैकेट से स्कूल को सजाया डिजीटल क्लास रूम से लेकर आधुनिक लैब यहां तक की यूथ आइकॉन के फोटो को दिखा कर सपने सच करने के लिए बच्चों को बेहतर तालीम दी जा रही है. देखिए ये ग्राउंड रिपोर्ट…

प्रधानाध्यापिका के मार्गदर्शन में बदल रही स्कूल की तस्वीर
शिक्षक कमलेश सिंह ने लोकल 18 को बताया कि विद्यालय को बेहतर बनाने का पूरा प्रयास प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुरुचि खलखो के मार्गदर्शन और निर्देशन में किया जा रहा है. स्कूल की भौतिक सुविधाओं के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारना भी प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि कोरोना काल के बाद बच्चों के शैक्षणिक स्तर में कुछ गिरावट देखने को मिली थी. इसे सुधारने के लिए विद्यालय परिवार मिलकर बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास कर रहा है. कमलेश सिंह शिक्षक के साथ संकुल समन्वयक की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं.

शिक्षकों ने अपनी जेब से खरीदे कंप्यूटर और टीवी
स्कूल में आधुनिक सुविधाएं विकसित करने के लिए शिक्षकों ने खुद आर्थिक योगदान दिया है. कमलेश सिंह ने बताया कि विद्यालय में कंप्यूटर और टीवी की व्यवस्था शिक्षकों ने अपने खर्च से की है, ताकि बच्चों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से पढ़ाई का अवसर मिल सके. स्कूल की दीवारों की पुट्टी और अन्य सुधार कार्यों पर भी विद्यालय परिवार ने करीब 60 हजार रुपये खर्च किए हैं. उनका कहना है कि बच्चों को अच्छी सुविधाएं मिले और उनका सर्वांगीण विकास हो. इसी सोच के साथ सभी मिलकर काम कर रहे हैं.

दीवारों पर सौरमंडल, तस्वीरों से मिल रही प्रेरणा
विद्यालय की दीवारों को भी शिक्षा का माध्यम बनाया गया है और यहां अंतरिक्ष, सौरमंडल और नवग्रहों की आकृतियां बनाई गई हैं. इसके साथ ही अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की तस्वीर लगाई गई है, ताकि बच्चे उनके जीवन और उपलब्धियों से प्रेरणा ले सकें. शिक्षक बच्चों को सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रखते, बल्कि खेल और गतिविधियों के माध्यम से भी अलग-अलग विषयों की जानकारी देते हैं. हिंदी, गणित, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान के साथ नए पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई कराई जा रही है.

कोई पुलिस तो कोई शिक्षक बनने का देख रहा सपना
स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों में भी आधुनिक सुविधाओं को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है आठवीं कक्षा के छात्र अंकित यादव ने बताया कि स्कूल में कंप्यूटर, टीवी, बागवानी और खेलकूद की सुविधा है शिक्षक अच्छी तरह पढ़ाते हैं और उन्हें यहां पढ़ाई के साथ दूसरी गतिविधियों का भी मौका मिलता है अंकित ने बताया कि वह भविष्य में पुलिस बनना चाहता है, वहीं एक अन्य छात्र शिक्षक बनने का सपना देख रहा है.

छात्राओं को भी मिल रही बड़े सपने देखने की प्रेरणा
आठवीं कक्षा की छात्राओं ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई के साथ कई तरह की सुविधाएं मिल रही हैं. छात्रा गुड़िया ने कल्पना चावला के बारे में बताया कि उन्होंने अंतरिक्ष की बड़ी यात्रा की थी. वहीं, कुमारी प्रिंस यादव ने कहा कि वह भविष्य में पुलिस अधिकारी बनना चाहती हैं. छात्राओं के मुताबिक, पहले जब वे छोटी कक्षाओं में पढ़ती थीं, तब ऐसी सुविधाएं नहीं थीं. छठवीं कक्षा में आने के बाद उन्हें स्कूल में बेहतर सुविधाएं मिलने लगीं. उन्होंने इसके लिए शिक्षक कमलेश सिंह के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया.

सरकारी स्कूल को प्राइवेट जैसा मानते हैं बच्चे
स्कूल की व्यवस्थाओं और सुविधाओं का बच्चों पर भी सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है. बच्चों से जब पूछा गया कि उन्हें यह स्कूल सरकारी जैसा लगता है या प्राइवेट जैसा, तो उन्होंने इसे प्राइवेट स्कूल जैसा बताया कंप्यूटर, टीवी, बागवानी, खेलकूद और गतिविधियों के जरिए पढ़ाई बच्चों को आकर्षित कर रही है. विद्यालय परिवार का प्रयास है कि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिले और वे पढ़ाई के साथ अपने भविष्य के सपनों को भी पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ें.



Source link