IPL Auction: किस टीम के पास कितना पैसा बचा? किसे खरीदने हैं सबसे ज्यादा खिलाड़ी, रिटेंशन के बाद 10 टीम का पूरा गणित

IPL Auction: किस टीम के पास कितना पैसा बचा? किसे खरीदने हैं सबसे ज्यादा खिलाड़ी, रिटेंशन के बाद 10 टीम का पूरा गणित


नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2027) के मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट पेश कर दी है. 17 नवंबर को डेडलाइन खत्म होने के बाद अब टीमों का टारगेट अगले महीने गोवा में होने वाले मिनी ऑक्शन पर टिकी है. इस बार ऑक्शन से पहले टीमों के पास उपलब्ध रकम और खाली जगहों का गणित काफी दिलचस्प है.

10 टीम मिलकर खरीदेंगी 66 खिलाड़ी
क्रिकइंफो के मुताबिक लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) सबसे ज्यादा 47.45 करोड़ रुपये लेकर ऑक्शन में उतरेगी तो कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के पास 41.65 करोड़ रुपये का दूसरा सबसे बड़ा पर्स है. सनराइजर्स हैदराबाद के पास 40.15 करोड़ रुपये है. गुजरात टाइटंस (GT) के पास सबसे कम 8.75 करोड़ रुपये बचे हैं. यानी 10 टीम मिलकर गोवा में 66 खिलाड़ी खरीदेंगें, जिसमें 25 विदेशी प्लेयर्स हैं.

आईपीएल 2027 ऑक्शन से पहले सभी 10 टीम के पास बचा पर्स

लखनऊ सुपर जायंट्स के पास सबसे बड़ा पर्स
ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स 47.45 करोड़ रुपये लेकर उतरेगी. टीम को कुल सात खिलाड़ियों को खरीदना है. इनमें तीन विदेशी खिलाड़ियों की जगह मौजूद है. लखनऊ के पास बड़ा पर्स होने के कारण वह नीलामी में कई बड़े नामों पर बोली लगाने की स्थिति में होगी. लखनऊ ने आवेश खान जैसा बड़ा भारतीय प्लेयर रीलिज किया है.

KKR के पास 41.65 करोड़, आठ स्लॉट खाली
तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स के पास 41.65 करोड़ रुपये का पर्स बचा है. टीम को आठ खिलाड़ियों के साथ-साथ अपने कप्तान को भी तलाशना होगा, क्योंकि पिछले साल में कैप्टन रहे अजिंक्य रहाणे संन्यास ले चुके हैं. केकेआर के पास पैसों की कोई कमी नहीं. तीन विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं. खाली स्लॉट के मामले में KKR सबसे आगे रहने वाली टीमों में शामिल है.

हेड को रीलिज कर हैदराबाद के पास 40.15 करोड़ रुपये
सनराइजर्स हैदराबाद के पर्स में 40.15 करोड़ रुपये बाकी हैं. टीम को सात खिलाड़ियों की जगह भरनी है, जिनमें तीन विदेशी स्लॉट हैं. बजट के लिहाज से हैदराबाद तीसरे स्थान पर है. 14 करोड़ की सैलरी में खेल रहे ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के साथ बिजी शेड्यूल के चलते आईपीएल 2027 में खेलने से इनकार किया है. उपलब्ध पर्स और खाली स्लॉट को देखते हुए SRH के पास नीलामी में अपनी टीम को नए सिरे से मजबूत करने की गुंजाइश है.

दिल्ली और मुंबई इंडियंस के पास सबसे ज्यादा खाली स्लॉट
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस को ऑक्शन में नौ-नौ खिलाड़ी भरने हैं. दोनों टीमों के लिए नीलामी काफी अहम रहने वाली है. दिल्ली के पास 39.50 करोड़ रुपये का पर्स है, जबकि मुंबई इंडियंस के खाते में 32.60 करोड़ रुपये बचे हैं. दिल्ली के लिए ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क नहीं खेलेंगे जबकि मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या के बदले अर्शदीप सिंह को पंजाब किंग्स से ट्रेड कर अपना पेस बॉलिंग डिपार्टमेंट मजबूत कर लिया है.

धोनी अब बतौर प्लेयर नहीं बतौर मेंटॉर सीएसके डगआउट में बैठेंगे.

CSK के पास 28.05 करोड़, छह खिलाड़ी खरीदने होंगे
अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच बार चैंपियन बनाने वाले एमएस धोनी अब संन्यास लेकर मेंटॉर की भूमिका में नजर आएंगे. 13 (दो ट्रेड) प्लेयर्स को रीलिज करके सीएसके ने अपने पर्स में 28.05 करोड़ रुपये जमा कर लिए हैं. टीम को छह खिलाड़ियों की जगह भरनी है, जिनमें दो विदेशी स्लॉट हैं. चेन्नई को ऐसे खिलाड़ियों पर ध्यान देना होगा जो टीम के मौजूदा संयोजन में फिट बैठ सकें.

राजस्थान रॉयल्स के पास 27.05 करोड़ रुपये
पहली बार 2008 में चैंपियन बनी राजस्थान रॉयल्स ने शिमरोन हेटमायर सरीखे अपने बड़े प्लेयर को रीलिज कर दिया है. टीम के पास ऑक्शन में 27.05 करोड़ रुपये होंगे, जिससे छह खिलाड़ियों की जगह भरनी है, जिनमें तीन विदेशी स्लॉट शामिल हैं. नीलामी में टीम को उन खिलाड़ियों पर ध्यान देना होगा जो उसके मौजूदा संयोजन को मजबूती दे सकें.

ऑक्शन से पहले और रिटेंशन डेडलाइन के बाद ऐसी दिख रही है सभी 10 फ्रेंचाइजी

पंजाब किंग्स ने छह खिलाड़ी निकाले, पर्स में 18.60 करोड़ 
नेहल वढे़रा जैसे बड़े घरेलू नाम को रीलिज कर पंजाब किंग्स के पर्स में 18.60 करोड़ रुपये बचे हैं और उसे ऑक्शन में छह खिलाड़ियों की जगह भरनी है. इनमें दो विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं. पंजाब के पास बहुत ज्यादा खर्च करने की गुंजाइश नहीं है. ऐसे में नीलामी की रणनीति और खिलाड़ियों की सही पहचान उसके लिए महत्वपूर्ण होगी.

RCB के पास 14.15 करोड़ रुपये
इंजर्ड चल रहे जैकब बैथल को मजबूरी में रीलिज करके लगाताक दो बार की आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ऑक्शन में 14.15 करोड़ रुपये लेकर उतरेगी. टीम को पांच खिलाड़ियों की जगह भरनी है और इनमें सिर्फ एक विदेशी स्लॉट उपलब्ध है. मौजूदा चैंपियन के लिए नीलामी में सबसे बड़ी चुनौती सीमित बजट में अपनी जरूरतें पूरी करना होगी.

गुजरात टाइटंस के पास सबसे कम 8.75 करोड़ रुपये
शुभमन गिल की कप्तानी और आशीष नेहरा की हेड कोच वाली गुजरात टाइटंस ने जरूर छह खिलाड़ियों को रीलिज किया है, लेकिन ऑक्शन में यह टीम सबसे कम पर्स यानी सिर्फ 8.75 करोड़ रुपये लेकर आएगी. टीम में तीन खिलाड़ियों की जगह खाली है. इनमें दो विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं.



Source link