4-5 या 7…कितने स्टार है रिंकू सिंह की शादी वाला होटल, मुंबई के ताज से कितना महंगा या सस्ता?

4-5 या 7…कितने स्टार है रिंकू सिंह की शादी वाला होटल, मुंबई के ताज से कितना महंगा या सस्ता?


होमफोटोनॉलेज

कितने स्टार है रिंकू सिंह की शादी वाला होटल, मुंबई के ताज से कितना अलग

Last Updated:

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा बाय विंधाम लखनऊ होटल एंड कन्वेंशन सेंटर में होगी. इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं. मेहमानों को आमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं. लखनऊ के इस खास होटल को तीन दिन के लिए बुक किया गया है.

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा से मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को होने जा रही है. शादी के लिए पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ और शाहरुख खान समेत देश-दुनिया की बड़ी हस्तियों, नेताओं, और क्रिकेटरों को आमंत्रण दिया गया है. लखनऊ में शादी के बाद अलीगढ़ में एक भव्य रिसेप्शन भी होगा.  (फोटो-सोशल मीडिया)

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की सभी रस्में लखनऊ में जुनाबगंज स्थित कानपुर रोड पर स्थित होटल रमाडा बाय विंधाम लखनऊ होटल एंड कन्वेंशन सेंटर में होंगे. इसके लिए होटल को तीन दिन के लिए बुक किया गया है. यह एक पांच सितारा होटल है. लग्जरी कमरे, स्विमिंग पूल, स्पा, जिम, बैंक्वेट और वेडिंग गार्डन जैसी सुविधाओं से लैस ये होटल मुंबई के ताज महल पैलेस होटल से काफी रास्ता है, लेकिन लग्जरी समेत कई मामलों ये उसे टक्कर भी देता है. (फोटो-होटल वेबसाइट)

रमाडा होटल की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक यह होटल तकरीबन 10 एकड़ में फैला है. यहां कुल 107 कमरे हैं. स्विमिंग पूल, स्पा, फिटनेस सेंटर और रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं हैं. यहां 8 मीटिंग रूम है, जिसमें 1500 से 1750 लोगों की क्षमता है. वेबसाइट के मुताबिक 2600 से ज्यादा लोगों की इनडोर और 3500 से ज्यादा लोगों की आउटडोर क्षमता है. इसके लिए यहां कन्वेंशन सेंटर भी बनाया गया है. (फोटो-होटल वेबसाइट)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Make my Trip वेबसाइट के मुताबिक 19 नवंबर को रमाडा के शुरुआती कमरे का किराया औसतन 7 हजार रुपये है. हालांकि रिंकू सिंह की शादी के दौरान यानी 3 से 4 दिसंबर को यही किराया 73 हजार रुपये तक बताया जा रहा है. वहीं मुंबई के ताज पैलेस होटल पर 19 नवंबर के लिए कोई रूम खाली नहीं है. 22 नवंबर को यहां रूम मिल सकता है, जिसकी शुरुआती कीमत 37 हजार रुपये तक बताई जा रही है. साल के अंत में ये टैरिफ 52 से 56 हजार तक पहुंचा है. (फोटो-होटल वेबसाइट/Makemytrip)

रमाडा होटल में डीलक्स क्वीन और डीलक्स ट्विन रूम कैटेगरी हैं, जिनका क्षेत्रफल 273 वर्गफीट है. इसके अलावा सुइट भी है. डीलक्स क्वीन में क्वीन साइज बेड मिलता है, जबकि ट्विन ने दो बेड होते हैं. इसमें स्मोकिंग और नो स्मोकिंग विकल्प भी हैं. सबसे खास सुइट रूम होते हैं. (फोटो-होटल वेबसाइट)

इस होटल की शुरुआत वर्ष 2017 में हुई थी. होटल की डिजाइन मुगलकालीन वास्तुकला से प्रेरित दिखती है. इसमें 2044 वर्ग मीटर से ज्यादा इनडोर इवेंट स्पेस है वहीं 8361 वर्गमीटर से ज्यादा आउटडोर इवेंट स्पेस है. होटल अभी तक कई बड़े आयोजनों का गवाह रह चुका है. (फोटो-होटल वेबसाइट)

मुंबई का ताजमहल पैलेस भारत के सबसे प्रतिष्ठित हेरिटेज लग्जरी होटलों में गिना जाता है. इसकी शुरुआत 1903 में हुई थी. ताज की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इसमें 243 कमरे और 42 सुइट हैं. इनमें सात रेस्टोरेंट और एक बार है. इसमें कई ऐसे सुइट हैं जिनके सामने समुद्र है. इसके अलावा स्पा, आयुर्वेद सेंटर और प्रीमियम वेलनेस सुविधाएं हैं. (फोटो-होटल वेबसाइट)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link