NEET UG Paper Leak 2026: अदालत 14 आरोपियों पर 21 नवंबर को तय करेगी आरोप, रोज होगी सुनवाई

NEET UG Paper Leak 2026: अदालत 14 आरोपियों पर 21 नवंबर को तय करेगी आरोप, रोज होगी सुनवाई


Last Updated:

NEET UG Paper Leak 2026 : नीट यूजी पेपर लीक मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने की प्रक्रिया के लिए 21 नवंबर की तारीख निर्धारित की है. सभी आरोपियों को इस दिन व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होना होगा.

Zoom

NEET UG Paper Leak: सीबीआई ने 20 हजार पन्नों की चार्जशीट फाइल की है.

NEET UG Paper Leak 2026: बहुचर्चित नीट यूजी पेपर लीक 2026 मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू स्थित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं. अदालत ने सभी आरोपियों को 21 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने के सख्त निर्देश दिए हैं. उस दिन उनके खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए जाएंगे.

अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए यह भी स्पष्ट किया है कि 25 नवंबर से इस केस की रोजाना सुनवाई की जाएगी. ताकि ट्रायल जल्द पूरा करके दोषियों को सजा सुनाई जा सके. आरोपियों पर आरोप सीबीआई की मुख्य और पूरक चार्जशीट में लगाए गए आरोपों के आधार पर तय होंगे.

कौन-कौन हैं आरोपी

नीट यूजी पेपर लीक मामले में मंगी लाल बिवाल, दिनेश बिवाल और विकास बिवाल समेत 14 आरोपी शामिल हैं. इसके अलावा मनीषा वाघमारे, मनीष मंधारे, मनीषा हलदार और पी.वी. कुलकर्णी, रघुनाथ मोटेगांवकर, मनोज शिरूरे, शुभम खैरनार और शेषराव बजरंग सूर्यवंशी, यश यादव, धनंजय लोखंडे और तेजस हर्षद कुमार शाह भी आरोपी हैं.

CBI ने दाखिल की 20 हजार पन्नों की चार्जशीट

नीट पेपर लीक की जांच कर रही सीबीआई ने अदालत में 20 हजार पन्नों की एक डिटेल चार्जशीट दाखिल की है. इससे पहले जांच एजेंसी ने जुलाई महीने में अपनी पहली चार्जशीट पेश की थी. जिस पर अदालत ने 12 अगस्त को संज्ञान लिया था.



Source link