किस्मत का खेल, ट्रक ड्राइवर ने 15 साल छिपकर किया ये काम, फिर अचानक नोटों की बारिश में नहा उठा परिवार

किस्मत का खेल, ट्रक ड्राइवर ने 15 साल छिपकर किया ये काम, फिर अचानक नोटों की बारिश में नहा उठा परिवार


Last Updated:

पंजाब के मोहाली में एक ट्रक ड्राइवर बलिंदर सिंह ने 15 साल तक छिपकर लॉटरी के टिकट खरीदे और पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर लॉटरी में 12 करोड़ रुपये का पहला इनाम जीत लिया.

Zoom

किस्मत का खेल, ट्रक ड्राइवर ने 15 साल छिपकर किया ये काम, फिर अचानक नोटों की बारिश में नहा उठा परिवार.

किस्मत के खेल निराले हैं. यह एक झटके में रंक तो एक ही झटके में राजा भी बना देती है. ऐसा ही एक वाकया पंजाब के मोहाली से सामने आया है. जहां एक ट्रक ड्राइवर की किस्मत रातोंरात ऐसी बदली कि आज उसका पूरा परिवार नोटों की बारिश में नहा रहा है. हालांकि इसके पीछे भले ही ट्रक ड्राइवर की कड़ी मेहनत न हो लेकिन उनकी लगन, निरंतरता और 15 साल का लंबा इंतजार भी छिपा है.

दरअसल पंजाब के एक साधारण ट्रक ड्राइवर बलिंदर सिंह ने लॉटरी में 12 करोड़ की भारी-भरकम रकम जीती है. उन्होंने लॉटरी के पीछे की दिलचस्प कहानी भी बताई है, जिसके बारे में अभी तक उनके परिवार को भी नहीं पता था. वे कहते हैं कि सिर्फ उन्हें और उनके भगवान को पता था कि वे 15 साल से लगातार एक ही चीज का पीछा कर रहे थे और आखिरकार इस दिवाली के बाद उनकी किस्मत खुल गई.

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक बलिंदर ने बताया कि उन्होंने 15 साल तक त्योहारों पर परिवार से छिपकर लॉटरी के टिकट खरीदे. इस बार भी उन्होंने पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर लॉटरी का टिकट खरीदा था और भगवान की कृपा ऐसी रही कि लॉटरी का पहला इनाम जिसमें 12 करोड़ रुपये की इनामी राशि थी, जीत लिया.

बता दें कि बलिंदर सिंह मोहाली के डेरा बस्सी क्षेत्र के हमयूनपुर गांव के रहने वाले हैं. उनके दो बच्चे हैं. उन्होंने बताया कि 2010 से वे त्योहारों पर लॉटरी के टिकट खरीदते आ रहे थे. यह बात उन्होंने परिवार से भी छिपाकर रखी थी.उन्होंने कहा, “मैं हमेशा उम्मीद लगाए बैठा था कि एक दिन भगवान मेरी प्रार्थना सुनेंगे और मुझे लॉटरी लग जाएगी,”

उन्होंने 500 रुपये का दिवाली बंपर टिकट जिला मोहाली के जीरकपुर स्थित एक लॉटरी दुकान से खरीदा था. सोमवार रात को ही उन्हें रिजल्ट की जानकारी मिली. मंगलवार को वे लॉटरी कार्यालय पहुंचे और इनाम लेने के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं.

इतनी रकम का क्या करेंगे?
बलिंदर सिंह ने कहा कि वे इस बड़ी रकम का बड़ा हिस्सा अपने दोनों बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करेंगे. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2026 का ड्रॉ 16 नवंबर को खुला था. इस लॉटरी से गांव वाले भी खुश हैं और उन्हें भायशाली बता रहे हैं. बलिंदर ने भी लॉटरी जीतने के बाद पूरे गांव में मिठाई बांटी.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link