Last Updated:
किसी गाने को सिर्फ सुर और आवाज से खूबसूरत नहीं बनाया जा सकता, उसमें भावनाओं का होना भी जरूरी है. यही वजह है कि कुछ गाने सालों बाद भी लोगों के दिलों में बसे रहते हैं. 90s के इस नामी सिंगर ने हाल ही में अपनी सिंगिग का हिट फॉर्मूला बताया.
नई दिल्ली. बॉलीवुड में कुछ आवाजें ऐसी होती हैं, जिन्हें सुनते ही पुराने गानों और सुनहरे दौर की याद आ जाती है. खासकर रोमांटिक गानों की बात हो तो एक ऐसे सिंगर का नाम जरूर आता है, जिनकी आवाज पर कभी पूरा देश फिदा था. उन्होंने अपनी गायकी से बड़े-बड़े सितारों के पर्दे पर रोमांस को खास बना दिया. दिलचस्प बात यह है कि उनकी आवाज हर हीरो पर फिट बैठती थी. लेकिन इसके पीछे की वजह कुछ अलग ही है. हाल ही में उन्होंने अपनी गायकी का ऐसा राज खोला है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. वह गाना गाते वक्त खुद को पर्दे का हीरो मानते हैं और इसी अंदाज को अपनी सफलता की वजह बताते हैं. फोटो साभार-@kumarsanuofficial/Instagram
ये सिंगर और कोई नहीं बल्कि कुमार सानू हैं. वह अपनी रोमांटिक आवाज और मधुर गीतों के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं. उन्होंने आईएएनएस के साथ हालिया बातचीत में अपनी गायकी के पीछे की तकनीक शेयर की. फोटो साभार-@kumarsanuofficial/Instagram
बातचीत के दौरान आईएएनएस ने गायक से कहा कि उन्होंने लगभग हर सुपरस्टार के लिए गाना गाया है और उनकी आवाज सब पर जंचती है तो कुमार सानू ने कहा, ‘इसका मतलब है कि मैं ही हीरो हूं. दरअसल, जब मैं कोई गाना गाता हूं तो मैं खुद को हीरो समझता हूं. मेरी गायकी में एक स्टाइल है, जिसे विजुअल सिंगिंग कहते हैं. फोटो साभार-@kumarsanuofficial/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google
उन्होंने आगे कहा कि ये बात शायद किसी ने नहीं कही होगी, लेकिन मैं पहली बार कह रहा हूं कि जब भी मैं कोई गाना गाता हूं तो मैं सोचने लगता हूं कि मैं हीरोइन के साथ बगीचे में क्या कर रहा हूं? गाने के बोल लिखते वक्त भी मेरे दिमाग में विजुअल इमेज बन जाती है और यही कारण है कि आपको गाने में जान महसूस होती है.’ फोटो साभार-@kumarsanuofficial/Instagram
उन्होंने आगे बताया कि अकसर लोग मुझसे कहते हैं कि आप मेलोडी किंग हैं तो उसके पीछे यही राज है. उन्होंने कहा, ‘तो कोई भी गाना गाने से पहले, मैं अपने आपको उस गाने का हीरो मान लेता हूं और उसी का तरह एक्सप्रेशन देता हूं. अब, बाद में कौन-सा हीरो उस पर लिप-सिंक करेगा या उसे और बेहतर बनाएगा, ये उसकी काबिलियत पर निर्भर करता है.’ फोटो साभार-@kumarsanuofficial/Instagram
कुमार सानू ने आगे कहा, ‘हम पर्दे के पीछे हैं, गाना गाते हैं, इसलिए हम प्लेबैक सिंगर हैं और हीरो पर्दे के सामने होते हैं. वो जो भी करेंगे, दिखेगा. हमने कैसे गाया, वो बाद में आएगा. पहले लोग देखेंगे कि स्क्रीन पर गाना कैसा लग रहा है. अब, जो कुछ भी कह लो, मैं ऐसे ही गाता था. लोग इसे इंटेलिजेंट, क्लासिकल बेस सिंगिंग और कई तरह के नामों से बताते हैं, लेकिन मेरे दिमाग में जो होता है, वही मेरी सिंगिंग में आता है, जिसे विजुअल सिंगिंग कहते हैं.’ फोटो साभार-@kumarsanuofficial/Instagram
कुमार सानू 90 के दशक के लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर्स में गिने जाते हैं. उन्होंने 1991 से 1995 तक लगातार पांच बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक का पुरस्कार जीता और 2009 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है. फोटो साभार-@kumarsanuofficial/Instagram