पटना में राजा बाजार, बोरिंग रोड और पत्रकार नगर तक रेड, इन 3 अपार्टमेंट में पहुंची STF; हिरासत में 32 लोग

पटना में राजा बाजार, बोरिंग रोड और पत्रकार नगर तक रेड, इन 3 अपार्टमेंट में पहुंची STF; हिरासत में 32 लोग


Last Updated:

Patna News : पटना में साइबर ठगी के नेटवर्क के खिलाफ STF, साइबर पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है. राजा बाजार, बोरिंग रोड और पत्रकार नगर के तीन अपार्टमेंट में एक साथ छापेमारी की गई. पुलिस की कार्रवाई में अब तक करीब 30 से 32 लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है. छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं.

Zoom

STF की दूसरी टीम बोरिंग रोड की मोंटेसरी गली स्थित मेरिडियन अपार्टमेंट में छापेमारी कर रही है.

पटना. बिहार की राजधानी पटना में साइबर ठगी के नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है. पटना STF, साइबर पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के तीन अलग-अलग इलाकों में एक साथ छापेमारी की. राजा बाजार, बोरिंग रोड और पत्रकार नगर स्थित तीन अपार्टमेंट में पुलिस की टीमें जांच कर रही हैं. अब तक की कार्रवाई में करीब 30 से 32 लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है. वहीं, कई अहम दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, पहली कार्रवाई राजा बाजार की मछली गली स्थित सुशीला रेजिडेंसी अपार्टमेंट में की जा रही है. STF की दूसरी टीम बोरिंग रोड की मोंटेसरी गली स्थित मेरिडियन अपार्टमेंट में छापेमारी कर रही है. इसके अलावा पत्रकार नगर इलाके के साईं कुसुम इनफिनिटी अपार्टमेंट में भी STF, साइबर पुलिस और स्थानीय थाने की टीम पहुंची है.

तीन अपार्टमेंट में एक साथ पहुंची पुलिस की टीम

तीनों ठिकानों पर पुलिस के 30 से अधिक जवान तैनात हैं. छापेमारी में SDPO रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं. राजा बाजार स्थित सुशीला रेजिडेंसी में करीब 30 से 40 पुलिसकर्मियों की टीम पहुंची है. वहीं, बोरिंग रोड और पत्रकार नगर में भी पुलिस की टीमें जांच-पड़ताल कर रही हैं. बताया जा रहा है कि साइबर पुलिस को सूचना मिली थी कि इन ठिकानों पर साइबर ठगी से जुड़े लोग छिपे हुए हैं. आशंका है कि इन अपार्टमेंट से ही साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले से योजना बनाकर तीनों जगहों पर एक साथ छापेमारी शुरू की.

32 लोगों को हिरासत में लेने की सूचना

अब तक की कार्रवाई में करीब 30 से 32 लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है. पुलिस को कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है. हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि छापेमारी के दौरान कौन-कौन से सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या दस्तावेज बरामद हुए हैं. फिलहाल तीनों अपार्टमेंट में पुलिस की कार्रवाई जारी है. जांच पूरी होने के बाद ही साइबर ठगी के इस नेटवर्क, इसमें शामिल लोगों और इसके संचालन के तरीके को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी.



Source link