दिल्ली में यहां गणेश जी के काले रूप की होती है पूजा, वरसिद्धि के दरबार में बुधवार को उमड़ती भारी भीड़

दिल्ली में यहां गणेश जी के काले रूप की होती है पूजा, वरसिद्धि के दरबार में बुधवार को उमड़ती भारी भीड़


होमताजा खबरधर्म

दिल्ली में यहां गणेश जी के काले रूप की होती है पूजा, बुधवार को उमड़ती भीड़

Last Updated:

यह काली प्रतिमा इतनी सुंदर और खूबसूरत होती है कि जब इसका श्रृंगार होता है तो लोग इसे देखकर मंत्र मुग्ध हो जाते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि हर रोज यहां पर गणेश जी का भव्य श्रृंगार होता है. अगर आप भी बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करना चाहते हैं तो दिल्ली की इस मंदिर में जरूर आयें.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्लीः सप्ताह का बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा और आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है. यह पूरा दिन विघ्नहर्ता गणेश को समर्पित होता है. ऐसी मान्यता है कि बुधवार के दिन गणेश जी के मंत्रों का जाप करने और उनके दर्शन करने से जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं. इससे इंसान को जीवन में खूब तरक्की मिलती है. भगवान गणेश को बुद्धि का दाता भी कहा जाता है.

ऐसी मान्यता है कि उनकी पूजा करने से मनुष्य को जिंदगी में सब कुछ हासिल हो जाता है. यही वजह है कि हिंदू धर्म में किसी भी पूजा की शुरुआत में सबसे पहला स्थान भगवान गणेश को ही दिया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली के पास एक ऐसा अनोखा मंदिर भी है, जहां भगवान गणेश की काली प्रतिमा की पूजा की जाती है. यह काली प्रतिमा इतनी सुंदर और मनमोहक है कि जब इसका श्रृंगार किया जाता है, तो लोग उसे देखकर पूरी तरह मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. सबसे खास बात यह है कि यहां हर रोज भगवान गणेश का भव्य श्रृंगार किया जाता है. अगर आप भी बुधवार के दिन बप्पा के दर्शन करना चाहते हैं, तो इस मंदिर में जरूर जा सकते हैं.

श्री वरसिद्धि विनायक मंदिर है नाम यह प्रसिद्ध मंदिर दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर बाईस में स्थित है. यहां काले रंग के भगवान गणेश के दर्शन करने और पूजा-अर्चना करने के लिए पूरा दिल्ली-एनसीआर उमड़ता है.

क्या कहते हैं मंदिर के पुजारी
मंदिर के पुजारी जगदीश ने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दक्षिण भारत में काले रंग के भगवान गणेश की पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है. इस मंदिर को पूरी तरह से दक्षिण भारत की तर्ज पर ही बनवाया गया है. काले रंग के गणेश जी को कभी भी अशुभ नहीं माना जाता है. बल्कि उन्हें विघ्नहर्ता, रक्षक और सिद्धि-बुद्धि देने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है.

काले रंग का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व
जब पुजारी से काले रंग के गणेश जी के महत्व के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत दिलचस्प बातें बताईं. उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार काले रंग को नकारात्मक शक्तियों से रक्षा और बुरी नजर से बचाव का प्रतीक माना जाता है. काले पत्थर की मूर्ति को स्थायित्व, धैर्य और दृढ़ता का बड़ा प्रतीक माना जाता है. दक्षिण भारत में ग्रेनाइट और काले पत्थर से देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाने की बहुत पुरानी शिल्प परंपरा रही है. यही कारण है कि वहां भगवान गणेश के श्याम वर्ण वाले स्वरूप भी आसानी से देखने को मिल जाते हैं.

रोज होता है विशेष अभिषेक और भव्य श्रृंगार
मंदिर समिति के सदस्यों और पुजारियों ने बताया कि इस मंदिर में हर रोज भगवान गणेश का विधि-विधान से अभिषेक किया जाता है. इस दौरान कई तरह के पवित्र तरल पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है. अभिषेक के बाद भगवान गणेश का भव्य श्रृंगार किया जाता है और उन्हें नए वस्त्र पहनाए जाते हैं.

खास बात यह है कि भगवान के कपड़े हर रोज बदले जाते हैं. इसके अलावा उन्हें रोज हलवे, केले और कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग लगाया जाता है. यहां सुबह और शाम के समय नियमित रूप से आरती की जाती है। भगवान को भोग लगाते समय पर्दे की व्यवस्था रहती है. पुजारियों ने बताया कि इस मंदिर के सभी नियम पूरी तरह से दक्षिण भारत के मंदिरों की परंपरा के अनुसार ही अपनाए जाते हैं.

बुधवार के दिन लगती है भक्तों की भारी भीड़
वैसे तो यह मंदिर सप्ताह के सातों दिन खुला रहता है, लेकिन बुधवार के दिन यहाँ विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इस दिन दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जमा होती है. मंदिर के खुलने का समय सुबह 5 बजे से दोपहर बारह बजे तक है. इसके बाद शाम को 4 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खुले रहते हैं.



Source link