Last Updated:
Jensen Huang 277 Words Message to Family: कारोबार की दुनिया में जिस शख्स की चर्चा पिछले कुछ दिनों में सबसे ज्यादा रही, वो Nvidia के CEO रहे जेनसन हुआंग थे. चीनी जासूसी के आरोपों के बाद आखिरकार ऑर्गनाइजेशन में वापसी का उनका रास्ता बंद हो गया है. इस दौरान उन्होंने अपनी फैमिली के लिए एक इमोशनल मैसेज लिखा, जिसमें माफी मांगी गई है.
Nvidia के सीईओ जेनसेन हुआंग और उनकी पत्नी. (Reuters)
Jensen Huang 277 Words Message to Family: अमेरिका की राजनीति से लेकर कारोबार तक की दुनिया में इस वक्त जेनसेन हुआंग का नाम खूब चर्चा में है. उनके एलन हुआंग से अफेयर से लेकर जासूसी के आरोपों के बीच Nvidia के सीईओ पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार हुआंग ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने एक्स पर 277 शब्दों का एक भावुक संदेश जारी किया, जिसमें खासतौर पर उन्होंने अपने परिवार से माफी मांगी है और अपनी गलतियों पर पछतावा जताया है.
Nvidia कंपनी के बोर्ड ने साफ कर दिया है कि वापसी का रास्ता बंद हो चुका है. उनका कंपनी के साथ लंबा सफर अब खत्म हो गया लगता है. इसके बाद जेनसन हुआंग ने लिखा- ‘अपने परिवार से कहना चाहता हूं कि मैं तुमसे प्यार करता हूं. बाकी जिंदगी मैं तुम्हारे भरोसे के काबिल बनने में लगाऊंगा.’ 41 साल से उनका अपनी पत्नी लोरी मिल्स के साथ उनका रिश्ता रहा है, हालांकि उन्होंने अब तक इस विवाद पर कोई बयान नहीं दिया है.
277 शब्दों में जेनसन ने क्या-क्या लिखा?
जेनसन ने अपने इस मैसेज में दोस्तों, उद्योग के सहयोगियों और अनजान लोगों का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने परिवार का साथ दिया. हुआंग ने आगे लिखा कि पिछले एक हफ्ते में मुझे बहुत प्यार और समर्थन मिला, जिसके लिए सबका धन्यवाद. उन्होंने लिखा कि ऐसे वक्त में यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है. हुआंग ने इस मैसेज में अपनी गलतियां स्वीकार करते हुए कंपनी के कर्मचारियों के लिए लिखा कि वे उनके कर्मचारियों के अपेक्षित मानकों पर खरे नहीं उतरे. उन्होंने माना कि व्यक्तिगत जिंदगी में उन्होंने गंभीर गलतियां कीं और बोर्ड के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं. अब वे इन गलतियों की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं और बोर्ड की स्वतंत्र जांच में सहयोग कर रहे हैं.
कंपनी में वापसी की उम्मीद
जेनसन हुआंग ने Nvidia को एक पीढ़ी में एक बार आने वाली कंपनी बताया और कहा कि अगर बोर्ड शेयरधारकों, कर्मचारियों, कंपनी और अमेरिका के हित में उनकी वापसी उचित समझे तो वे सम्मानित महसूस करेंगे. हालाकि बोर्ड पहले ही साफ कह चुका है कि हुआंग को दोबारा सीईओ बनाने का कोई इरादा नहीं है. कंपनी की अंतरिम सीईओ कोलेट क्रेस हैं और अब स्थायी उत्तराधिकारी तलाश जा रहा है. जेनसेन हुआंग का यह संदेश इमोशनल जरूर है, लेकिन हकीकत यह है कि उनका Nvidia से जुड़ा शानदार सफर खत्म हो गया है और ये अध्याय बंद करके कंपनी आगे बढ़ चुकी है.