Success Story: बांस की दीवारें, देसी अंदाज और स्वाद का तड़का, फोटोग्राफर का रेस्टोरेंट बना शहर की शान

Success Story: बांस की दीवारें, देसी अंदाज और स्वाद का तड़का, फोटोग्राफर का रेस्टोरेंट बना शहर की शान


Last Updated:

Success Story: बुरहानपुर के 57 वर्षीय जयंत वानखेड़ेकर ने बेटे के आइडिया से फोटोग्राफी छोड़कर बांस से बना अनोखा द बांबू रेस्टोरेंट शुरू किया है. यह रेस्टोरेंट लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

The Bamboo Restaurant Business: कहते हैं कि कुछ नया करने और सफलता हासिल करने की कोई उम्र नहीं होती. अगर मन में कुछ अलग करने का जुनून हो और परिवार का सहयोग मिले तो व्यक्ति किसी भी उम्र में नई शुरुआत कर सकता है. इसकी मिसाल 57 वर्षीय जयंत वानखेड़ेकर हैं जिन्होंने अपनी उम्र की परवाह किए बिना फोटोग्राफी का काम छोड़कर रेस्टोरेंट व्यवसाय की शुरुआत की. आज उनका यह प्रयास न केवल उनकी नई पहचान बन रहा है, बल्कि चार लोगों को रोजगार भी दे रहा है.

होटल संचालक ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को होटल संचालक जयंत वानखेड़ेकर बताते हैं कि पहले दूसरों के यहां काम करते थे फिर फोटोग्राफी का काम शुरू किया लंबे समय तक इसी क्षेत्र में काम करने के बाद उनके मन में कुछ नया करने का विचार आया. इसी दौरान उनके बेटे ने उन्हें रेस्टोरेंट शुरू करने का आइडिया दिया. बेटे के इस सुझाव से जयंत प्रभावित हुए और उन्होंने नए व्यवसाय की शुरुआत करने का निर्णय लिया. इसके बाद उन्होंने अपनी रुचि और मेहनत के दम पर रेणुका माता मंदिर के पास ‘द बांबू रेस्टोरेंट शुरू किया.

बॉस से तैयार किया रेस्टोरेंट
इस रेस्टोरेंट की सबसे खास बात इसकी अनोखी बनावट है. इसे बांस से तैयार किया गया है जो इसे दूसरे सामान्य रेस्टोरेंट से अलग पहचान देती है. बांस से बनी संरचना के कारण यहां आने वाले लोगों को एक अलग तरह का माहौल देखने को मिलता है. रेस्टोरेंट की यह खासियत लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. जयंत बताते हैं कि बेटे से मिले आइडिया ने उन्हें जीवन में कुछ नया करने का अवसर दिया.शुरुआत में नया व्यवसाय होने के कारण अनुभव और व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियां रही होंगी लेकिन मेहनत और लगन के साथ उन्होंने इसे आगे बढ़ाया.

57 की उम्र में भी है हौसला
आज 57 साल की उम्र में जयंत वानखेड़ेकर का यह कदम उन लोगों के लिए प्रेरणा है, जो उम्र या पुराने व्यवसाय के कारण कुछ नया शुरू करने से हिचकिचाते हैं. उनकी कहानी बताती है कि बदलाव के लिए उम्र नहीं बल्कि सोच और हौसले की जरूरत होती है. साथ ही परिवार का सहयोग मिले तो नई शुरुआत होती हैं.



Source link