Last Updated:
राहुल गांधी ने माता-पिता के निजी संबंधों पर दिए गए बयान को जस्टिफाई करने के लिए तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में माता पार्वती भगवान शिव की गोद में नजर आ रही हैं. यह प्रतिमा 12 वीं सदी की जो कर्नाटक के हलेबिडु स्थित होसलेश्वर मंदिर में स्थापित है.
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें माता पार्वती भगवान शिव की गोद में बैठी हैं. (फोटो-सोशलमीडिया)
राहुल गांधी ने एक तस्वीर शेयर कर आरएसएस और बीजेपी पर हमला बोला है. इस तस्वीर से राहुल गांधी ने अपने उस बयान को जस्टिफाई करने की कोशिश की है, जो उन्होंने अपने माता-पिता के बारे में दिया. राहुल गांधी ने मम्मी सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ की लॉन्चिंग के दौरान माता और पिता के रिश्तो को भावुक अंदाज में बयां किया था. इस दौरान उन्होंने राजीव गांधी और सोनिया गांधी के बीच मोहब्बत और पिता की हत्या के बाद मां की जिंदगी में आए बदलावों पर बात की थी.
राहुल गांधी ने कहा था कि- ‘हर बार खाना खाते समय पापा की गोद में मां होती थीं’. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत सामान्य बात थी वह जब अपने दोस्तों के यहां जाते थे और वहां ऐसा नहीं देखते थे तो उनसे पूछते थे कि तुम्हारी मां, तुम्हारे पापा की गोद में क्यों नहीं बैठती. राहुल गांधी के इस बयान को असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा सहित अन्य भाजपा नेताओं और प्रवक्ताओं ने गलत बताया था. उन्होंने कहा था कि इस तरह की निजी पारिवारिक जीवन की बातें सार्वजिनक जीवन में नहीं होनी चाहिए. हालांकि सोशल मीडिया पर इसे लेकर मिली जुली प्रतिक्रियाएं थीं.
शिव-पार्वती की है वो तस्वीर जो राहुल ने शेयर की
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर शेयर की है वह कर्नाटक के हलेबिडु स्थित होसलेश्वर मंदिर की है. इसमें भगवान शिव, देवी पार्वती को प्रेमपूर्ण मुद्रा मे नजर आ रहे हैं. एक हाथ से भगवान अपना त्रिशूल, डमरू पकड़े हैं, जबकि दूसरा हाथ माता पार्वती को आलिंगन में लिए है. तस्वीर की खास बात ये है कि इसमें भी देवी पार्वती, भगवान शिव की गोद में बैठी हैं. जो नंदी की सवारी कर रहे हैं. मंदिर 12वीं शताब्दी में बनवाया गया था, जब कर्नाटक पर होयसल वंश का राज था. अपनी अद्वितीय कला और स्थापत्य की वजह से हलेबिडु के इस मंदिर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया था.
क्या हैं इस प्रतिमा की तस्वीर के मायने
तस्वीर को प्रकृति और पुरुष के मिलन के तौर पर देखा जाता है. इसमें भगवान शिव को पुरुष और माता पार्वती को प्रकृति के प्रतीक के तौर पर दर्शाया गया है. इनका आलिंगनबद्ध होकर बैठना सृष्टि के संतुलन का संदेश देता है. इस प्रतिमा में भगवान शिव को संन्यासी रूप से विपरीत एक प्रेमपूर्ण गृहस्थ के रूप में दिखाया गया है. प्रतिमा ये भी बताती है कि नंदी केवल भगवान शिव की सवारी नहीं हैं, बल्कि वे धर्म, निष्ठा, शक्ति और अटूट विश्वास के प्रतीक है.
राहुल गांधी ने आरएसएस-बीजेपी पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि-
भय, क्रोध और घृणा ने भाजपा और आरएसएस समर्थकों के हृदयों में एक ऐसा जाल बुन दिया है जो उन्हें प्रेम का अनुभव करने और उसे व्यक्त करने से रोकता है. एक सच्चे हिंदू के रूप में, यह मेरा कर्तव्य है कि मैं उन्हें इस जाल से मुक्त करूं, ताकि वे भी अपने जीवन में प्रेम और अपनेपन की असीम सुंदरता और आनंद का अनुभव कर सकें.
सत्यम शिवम सुंदरम.
Fear, anger and hatred have woven a web in the hearts of BJP and RSS supporters that stops them from experiencing and expressing love.
As a true Hindu, it is my duty to free them from this web, so that they too can start to experience the breathtaking beauty and joy of love and belonging in their lives.
Satyam Shivam Sundaram.