UP में 2027 में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज? देखें होली, दिवाली और दशहरा की छुट्टियों की लिस्‍ट

UP में 2027 में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज? देखें होली, दिवाली और दशहरा की छुट्टियों की लिस्‍ट


Last Updated:

UP School Holiday Calendar 2027: उत्तर प्रदेश में पढ़ने वाले बच्चों और कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए साल 2027 में त्योहारों के आसपास कई छुट्टियों के मौके बन सकते हैं. नए साल के कैलेंडर में होली और दिवाली पर लगातार कई दिनों का ब्रेक मिलने की स्थिति बन रही है. मार्च में होलिका दहन और होली के बीच वीकेंड जुड़ने से चार दिन की छुट्टी का मौका है तो अक्टूबर में दिवाली, गोवर्धन पूजा और रविवार को मिलाकर तीन दिन का अवकाश बन रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि वर्ष 2027 में यूपी के स्कूल-कॉलेज कब-कब बंद रह सकते हैं?

Zoom

UP School Holiday Calendar 2027, UP School Holiday List 2027: यूपी में कब कब बंद रहेंगे स्‍कूल?

UP School Holiday Calendar 2027: उत्तर प्रदेश में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों और कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए साल 2027 में त्योहारों के आसपास कई छुट्टियों के मौके बन सकते हैं. योगी सरकार ने वर्ष 2027 का सार्वजनिक अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है. इसके मुताबिक होली मार्च में और दिवाली अक्टूबर में पड़ रही है. होली पर लगातार चार दिन और दिवाली पर तीन दिन का लंबा ब्रेक बनने की स्थिति है. ऐसे में सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ स्कूल-कॉलेजों में भी इन त्योहारों के दौरान छुट्टी रहने की संभावना है हालांकि शिक्षण संस्थानों में छुट्टियों की अंतिम तारीखें शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के अलग-अलग आदेशों से तय होंगी.



Source link