काजू-बादाम से भी खास हैं ये 3 विदेशी ड्राई फ्रूट्स! दिल, दिमाग और हड्डियों के लिए है रामबाण, दिल्ली ट्रेड फेयर में हो रही खूब चर्चा

काजू-बादाम से भी खास हैं ये 3 विदेशी ड्राई फ्रूट्स! दिल, दिमाग और हड्डियों के लिए है रामबाण, दिल्ली ट्रेड फेयर में हो रही खूब चर्चा


होमताजा खबरDelhi

काजू-बादाम से भी खास हैं ये 3 विदेशी ड्राई फ्रूट्स! दिल-दिमाग के लिए है रामबाण

Last Updated:

Delhi Trade Fair: इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में अफगानिस्तान के व्यापारी मोहम्मद आदिल ने तीन खास प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स पेकान नट्स, मैकाडामिया नट और ब्राजील नट लॉन्च किए हैं. इनके सेवन से दिल की बीमारी, थायराइड और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों तक को कंट्रोल करता है.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: थायराइड, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की दिक्कत से जूझ रहे लोगों को दवा पर नहीं, बल्कि इन तीन ड्राई फ्रूट्स पर निर्भर होना चाहिए. जो जड़ से दिल की बीमारियों के साथ ही थायराइड और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों तक को कंट्रोल करते हैं. अस्पताल, डॉक्टर और दवाएं इन तीनों पर खर्च करने की जगह अगर आपने ये तीन ड्राई फ्रूट्स अपने डेली रूटीन में शामिल कर लिया तो आपको जीवन भर थायराइड और दिल से जुड़ी बीमारियों के साथ ही किसी भी तरह की कोई घुटनों में दर्द या कमर में दर्द नहीं होगा.

ऐसा हम नहीं, बल्कि इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में अफगानिस्तान से प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स लेकर के आए. व्यापारी मोहम्मद आदिल का कहना है कि उनकी कई जेनरेशन प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स का कारोबार कर रही है. खास तौर पर अफगानिस्तान, ब्राज़ील, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका तक से प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स को एक्सपोर्ट इंपोर्ट करते हैं. इस दौरान उनसे लोकल 18 की टीम ने खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि इस साल ट्रेड फेयर में बीमारियों को दूर करने वाले तीन प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स लॉन्च किए हैं.

पेकान नट्स का सुपरफूड

प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स बेचने वाले मोहम्मद आदिल ने बताया कि उन्होंने इस साल अपना स्टॉल हॉल नंबर 14 में लगाया है. जो तीन प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स इस साल उन्होंने अपने स्टॉल पर लॉन्च किये हैं, उसमें पहला है पेकान नट्स, जिसमें अच्छे वसा (अनसैचुरेटेड फैट) होते हैं. दिमाग के लिए इसमें विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. पाचन के लिए इसमें फाइबर होता है. हड्डियों के लिए इसमें मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे खनिज होते हैं.

यह त्वचा के लिए इसके एंटीऑक्सीडेंट कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं. इसके अलावा दूसरा प्रीमियम ड्राई फ्रूट जिसे उन्होंने लॉन्च किया है. वह है मैकाडामिया नट इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है. इसमें मैंगनीज और थायमिन जैसे पोषक तत्व होते हैं. हृदय के स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार का हिस्सा हो सकता है. इसमें कैलोरी और वसा अधिक होती है.

थायरॉइड का है सटीक इलाज

मोहम्मद आदिल ने बताया कि तीसरा जो प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स इस बार उन्होंने ब्राज़ील, आस्ट्रेलिया, चीन और अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों से मंगाया है. वह ब्राजील नट है, जो कि दिल की सेहत के लिए इसमें मौजूद असंतृप्त वसा और एंटीऑक्सिडेंट हृदय स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हो सकते हैं. त्वचा के लिए इसमें मौजूद सेलेनियम कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाने में मदद करता है. बालों के लिए उपयोगी इसमें सेलेनियम बालों के सामान्य स्वास्थ्य में भूमिका निभाता है. हालांकि, अधिक मात्रा में लेने से बाल झड़ भी सकते हैं. हड्डियों और मांसपेशियों के लिए इसमें मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और प्रोटीन भी पाए जाते हैं. शरीर को ऊर्जा देने के लिए इसमें हेल्दी फैट, प्रोटीन और कैलोरी अच्छी मात्रा में होती है.



Source link