MP CG TOP NEWS LIVE: नरसिंहपुर में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, छत्तीसगढ़ में ‘अकवान’ का असर

MP CG TOP NEWS LIVE: नरसिंहपुर में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, छत्तीसगढ़ में ‘अकवान’ का असर


Last Updated:

MP CG Top News Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें मिलेंगी.

Zoom

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज.

MP CG News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो दोनों राज्यों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट्स मिलेंगे. इसके अलावा आपको राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और अन्य काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

नरसिंहपुर में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, खूनी संघर्ष में 5 घायल
नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का दो दिन पुराना वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर हमला करने के लिए दौड़ते नजर आ रहे हैं जबकि कुछ लोग बीच-बचाव की कोशिश करते भी दिखाई दे रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, विवाद की मुख्य वजह पुरानी आपसी रंजिश है. इस घटना में दोनों पक्षों के करीब पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया. मामले में नरेंद्र पटेल और अनुराग पटेल की शिकायत पर दोनों पक्षों के कुल 8 लोगों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

चक्रवात अकवान का छत्तीसगढ़ में होगा असर
छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर दिखाई देगा. 19 नवंबर से 21 नवंबर तक छत्तीसगढ़ में बारिश होगी. 20 नवंबर को बस्तर में भारी बारिश का अलर्ट है. बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव बन रहा है. चक्रवात 20 नवंबर को दोपहर में आंध्र प्रदेश में नेल्लौर-तूनी के बीच टकराएगा. तूफान 145 किमी की रफ्तार से टकराएगा. 20 नवंबर को सुकमा-बीजापुर में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. बस्तर के बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है. 20 और 21 नवंबर को रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में भी हल्की बारिश संभावित है.



Source link