राहु बदलने जा रहे चाल, मेष को मिलेगा नया जिम्मा, मीन को परेशानियों से छुटकारा
Last Updated:
Rahu Transit 2026 : छाया ग्रह राहु अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. राहु का यह गोचर कई राशियों के लिए निर्याणक साबित हो सकता है. 25 नवंबर 2026 की शाम 4 बजकर 34 मिनट पर राहु कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम लोकल 18 से बताते हैं कि राहु का यह राशि परिवर्तन करीब 18 महीने बाद होने जा रहा है. इससे पहले मई 2025 से राहु कुंभ राशि में गोचर कर रहे थे. मेष राशि के लिए राहु का गोचर सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. सिंह राशि के व्यापार में नए संपर्क बनेंगे. वृश्चिक राशि के लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे.
अयोध्या. मानव जीवन में ज्योतिष शास्त्र का विशेष स्थान है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार जब कोई ग्रह एक निश्चित अवधि पूरी करने के बाद एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ता है. किसी राशि के लिए ग्रहों का गोचर शुभ परिणाम लेकर आता है, तो कुछ राशि के जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. इसी क्रम में अब छाया ग्रह राहु अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम लोकल 18 से बताते हैं कि राहु का यह गोचर कई राशियों के लिए निर्याणक साबित हो सकता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार 25 नवंबर 2026 की शाम 4 बजकर 34 मिनट पर राहु कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. राहु का यह राशि परिवर्तन करीब 18 महीने बाद होने जा रहा है. इससे पहले मई 2025 से राहु कुंभ राशि में गोचर कर रहे थे. इस अवधि में कई राशि के जातकों को नौकरी, व्यापार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिले. अब राहु के मकर राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों को पुरानी परेशानियों से राहत मिलने और जीवन में नए मौके मिलने की संभावना है.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. लंबे समय से नौकरी में आ रही बाधाएं दूर होने के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को नए मौके प्राप्त हो सकते हैं. आर्थिक मामलों में भी धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है. किसी भी बड़े निवेश से पहले सोच-विचार करना जरूरी रहेगा.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए राहु का राशि परिवर्तन कई मामलों में लाभकारी साबित हो सकता है. करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. व्यापार में नए संपर्क बनेंगे, जिससे भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है. पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रह सकता है. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है. नौकरी में पद और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. कारोबार में विस्तार के मौके मिल सकते हैं. धन से जुड़े मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं. परिवार के सदस्यों का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है.
मीन राशि
मीन राशि के लिए राहु का राशि परिवर्तन नई उम्मीदें लेकर आ सकता है. करियर में तरक्की के मौके मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार में लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं. आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होने की संभावना है लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से धीरे-धीरे छुटकारा मिल सकता है.