15 साल का जयप्रकाश, स्केटिंग से पूरी की वैष्णों देवी और नीम करौली की यात्रा, पिता है ट्रक ड्राइवर

15 साल का जयप्रकाश, स्केटिंग से पूरी की वैष्णों देवी और नीम करौली की यात्रा, पिता है ट्रक ड्राइवर


Last Updated:

जिस उम्र में बच्चों को खेलना पसंद होता है, उस उम्र में 15 साल का एक बच्चा सैंकड़ों किलोमीटर की दूरी स्केटिंग के जरिए तय कर रहा है. यह बच्चा जहानाबाद का रहने वाला जय प्रकाश कुमार है. महज 6 महीने पहले जयप्रकाश ने स्केटिंग करने की शुरुआत की थी, लेकिन बहुत कम समय में उसने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे देखकर आप भी हैरान होंगे.

ख़बरें फटाफट

जहानाबाद: जिस उम्र में बच्चों को खेलना पसंद होता है उस उम्र में 15 साल का एक बच्चा सैंकड़ों किलोमीटर की दूरी स्केटिंग के जरिए तय कर रहा है. यह बच्चा जहानाबाद का रहने वाला जय प्रकाश कुमार है. महज 6 महीने पहले जयप्रकाश ने स्केटिंग करने की शुरुआत की थी लेकिन, बहुत कम समय में उसने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे देखकर आप भी हैरान होंगे. बता दें, घोसी प्रखंड के नौशहरा गांव के जयप्रकाश कुमार स्केटिंग करते हुए वैष्णो देवी की यात्रा पुरी की. केवल 18 दिनों में इस यात्रा को वह पूरी की है. इसके तुरंत बाद घोसी से कैंची धाम भी स्केटिंग के माध्यम से करके वापस लौटे हैं.

दिलचस्प बात यह है कि जयप्रकाश कुमार के पिता ट्रक ड्राइवर हैं. उनको यह पता नहीं की स्केटिंग भी कोई चीज होती है. हालांकि, अपने बच्चों के सपने को पूरा करने के लिए एक महीने की कमाई का एक चौथाई हिस्सा स्केटिंग खरीदने में लगा दिया. इसी स्केटिंग के माध्यम से अब बच्चा लंबी दूरी तय कर रहा है और वह अपनी पहचान इलाके में बनने लगा है. जयप्रकाश कुमार ने ₹10000 से स्केटिंग मशीन खरीदी. इसे खरीदने अपनी दीदी के साथ पटना गए और वहां से यह मशीन खरीद कर लाई.

स्केटिंग से बदल रही जिन्दगी
जयप्रकाश ने लोकल 18 से बताया कि हमारी उम्र महज 15 साल हो रही है. अभी आठवीं क्लास में पढ़ते हैं. पूरा भारत घूमने का शौक है. इसी कारण हमने स्केटिंग का रास्ता तलाशा है. क्योंकि कई लोग बाइक तो कुछ साइकिल से यात्रा पूरी करते हैं इन्हीं को देखते हुए हमने स्केटिंग का रास्ता अपनाया है. ऐसे में स्केटिंग की पूरी जानकारी मोबाइल से प्राप्त करने के बाद हमने अपने माता-पिता से स्केटिंग खरीदने की बात कही. शुरुआत में हमारे माता-पिता को स्केटिंग के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं थी. जब हम उनके पास इस शब्द को कहा तो वह पहले आश्चर्य चकित हो गए. वापस हमने इसकी खासियत के बारे में बताया और मोबाइल में वीडियो दिखाया तब जाकर पिता और मां को समझ में आई.

‘₹10000 में खरीदी स्केटिंग मशीन’
वह आगे बताते हैं कि पिताजी ने फिर हमारे लिए₹10000 देकर एक स्केटिंग खरीदी. 6 महीने पहले स्केटिंग करना शुरू किया. अपने गांव से ही स्केटिंग प्रारंभ किया. हालांकि, इसे हम खुद से प्रयास करते हुए सीखा है. इसमें हमने किसी की मदद नहीं लिया है. खुद के गिरते संभालते प्रयास ने आज हमें स्केटिंग में प्रशिक्षित कर दिया. ऐसे में सबसे पहले देवघर जाकर पहली यात्रा की. वहां से लौट कर घर आया तो फिर वैष्णो देवी की यात्रा की. हाल ही में नीम करोली से होकर वापस लौटा है. यह सभी यात्रा हमने स्केटिंग के जरिए पूरी की है. अब हमारा लक्ष्य पूरा भारत घूमना है. इसके साथ ही पढ़ाई भी जारी रखनी है.

‘सपने को पूरा करने को तैयार’
जयप्रकाश के पिता दीपक कुमार ने बताया कि हम एक ट्रक ड्राइवर हैं. हमें स्केटिंग के बारे में कोई आईडिया नहीं था लेकिन बच्चों के सपने को पूरा करने के लिए₹10000 में स्केटिंग खरीद करवाई. अभी पढ़ाई के साथ-साथ जयप्रकाश स्केटिंग भी कर रहा है और हमें ऐसी उम्मीद है कि जहां तक उसको पढ़ाई करनी होगी और इस क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा. हम उसमें मदद करेंगे.



Source link