Last Updated:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि धार्मिक नगरी उज्जैन ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में प्रथम स्थान पाया है. उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में देश के कुल 27 पुरस्कारों में से मध्यप्रदेश के 9 शहरों को अलग-अलग श्रेणी में पुरस्कार मिले. यह उपलब्धि उन कर्मयोगियों की मेहनत का प्रतिफल है,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि धार्मिक नगरी उज्जैन ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में प्रथम स्थान पाया है. उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में देश के कुल 27 पुरस्कारों में से मध्यप्रदेश के 9 शहरों को अलग-अलग श्रेणी में पुरस्कार मिले. यह उपलब्धि उन कर्मयोगियों की मेहनत का प्रतिफल है, जो हर दिन बिना किसी अपेक्षा के शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में जुटे रहते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का हृदय प्रदेश होने के साथ अब स्वच्छ प्रदेश भी बन गया है. उन्होंने कहा कि स्वच्छता से ही लक्ष्मी (समृद्धि) आती है.
सफाई मित्र केवल सफाई ही नहीं करते, वे शहर की सेहत, सौन्दर्य, आकर्षण और सम्मान की भी रक्षा करते हैं. इस मायने में सफाई वीर ही स्वच्छता के सच्चे प्रहरी हैं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को उज्जैन के गीता भवन में स्वच्छता मित्रों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन को मिली इस उपलब्धि के लिए नगर के सभी सफाई मित्रों, नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी.
नगर के सभी 54 वार्डों के 3 हजार स्वच्छता मित्रों को पुरस्कार स्वरूप 5-5 हजार रूपए की नकद पुरस्कार देने की घोषणा की. सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने उज्जैन नगर के सफाई मित्रों को मंच से सम्मानित कर उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले से देश में स्वच्छता के लिए बड़े अभियान का श्रीगणेश किया. स्वच्छ सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश, देश के सबसे स्वच्छ राज्यों में सबसे आगे है. यहां का मालवांचल लगातार स्वच्छ शहरों की सूची में अग्रणी बना हुआ है. इंदौर के साथ अब देपालपुर ने भी स्वच्छता सर्वेक्षण में झंडे गाड़े हैं. यह शहर पुराने सर्वे में 1700वें स्थान पर था, लेकिन अब देपालपुर नंबर-1 बना है. उज्जैन और देवास को भी अलग-अलग श्रेणियों में स्वच्छता पुरस्कार मिले हैं. चंबल में ग्वालियर, महाकौशल में जबलपुर, विंध्य में रीवा और मध्य क्षेत्र में बुधनी नगर ने भी स्वच्छ सर्वेक्षण में नया मुकाम हासिल किया है.