Last Updated:
Azamgarh ki local news : आजमगढ़ शहर को जल्दी जाम और जल भराव की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी. इसके लिए नगर पालिका प्रशासन एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है. जिलाधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान अगले महीने तक चलाया जाएगा. नगर पालिका ने एक रोस्टर तैयार किया है, जिसके तहत हफ्ते में तीन दिन अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार लोकल 18 से बताते हैं कि स्ट्रीट वेंडर की रोजी-रोटी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने त्योहारों के दौरान कोई कार्रवाई नहीं की. अब सभी त्योहार खत्म हो चुके हैं. ऐसे में नगर पालिका प्रशासन अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करने की तैयारी में है.
आजमगढ़. यूपी के आजमगढ़ शहर को जाम और जल भराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है. पालिका प्रशासन जल्द अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करेगा. जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान अगले महीने तक चलाया जाएगा. इसके लिए नगर पालिका ने एक विशेष रोस्टर तैयार किया है, जिसके तहत हफ्ते में तीन दिन अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. अधिशासी अधिकारी नगर पालिका डॉ. बृजेश कुमार लोकल 18 से बताते हैं कि पिछले कुछ समय से रक्षाबंधन, दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहार चल रहे थे. छोटे-बड़े व्यापारी सड़क किनारे ठेला या अपनी दुकान लगाकर आजीवका कमा रहे थे. इन स्ट्रीट वेंडर की रोजी-रोटी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने त्योहारों के दौरान कोई कार्रवाई नहीं की.
त्योहार खत्म होते ही कार्रवाई
डॉ. बृजेश ने बताया कि अब सभी त्योहार खत्म हो चुके हैं. ऐसे में नगर पालिका प्रशासन अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करने की तैयारी में है. यह अभियान राजस्व निर्धारण अधिकारी के नेतृत्व में चलाया जाना है, जिसके लिए एक अतिक्रमण हटाओ टीम भी बना दी गई है. अधिकारियों ने व्यापारियों और ठेले संचालकों से अपील करते हुए स्पष्ट किया है कि नगर पालिका का उद्देश्य किसी का रोजगार छीनना या व्यवसाय को रोकना नहीं है. सभी स्ट्रीट वेंडर प्रशासन तय किए गए अधिकृत स्थान पर अपनी दुकान या ठेले लगा सकते हैं.
पहले लगेगा हल्का जुर्माना
डॉ. बृजेश के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति चिन्हित किए गए नॉन वेंडिंग जोन में ठेला या दुकान लगता है तो उसे पर 100% जुर्माना लगाया जाएगा. यह जुर्माना 500 से लेकर 5000 रुपये तक हो सकता है. पहली बार नियम तोड़ने वालों को चेतावनी देकर हल्का जुर्माना लगाया जाएगा, लेकिन दोबारा अतिक्रमण करने पर भारी जुर्माना लगेगा. सड़क के अलावा नालों पर हुए कब्जा पर भी कठोर कार्रवाई की तैयारी है. नालों पर अतिक्रमण होने से पानी का बाहव रुक जाता है, जिससे शहर में जल भराव की गंभीर समस्या पैदा होती है. इसलिए नालों के ऊपर किया गया कोई भी निर्माण, चाहे वह कच्चा हो या पक्का, उसे तोड़ा जाएगा.