‘तुम्बाड 2’ में लौटेगा पहले पार्ट वाला जादू, गूंजेगा जेस्पर किड का म्यूजिक, रहस्य और रोमांच भी होने वाला है डबल

‘तुम्बाड 2’ में लौटेगा पहले पार्ट वाला जादू, गूंजेगा जेस्पर किड का म्यूजिक, रहस्य और रोमांच भी होने वाला है डबल


Last Updated:

‘तुम्बाड 2’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट देखते ही देखते बढ़ती ही जा रही है. फिल्म की कहानी और रहस्यमयी दुनिया के साथ-साथ इसका संगीत भी एक बार फिर खास आकर्षण बनने वाला है. सीक्वल में मशहूर म्यूजिक कंपोजर जेस्पर किड की वापसी हो गई है. सोहम शाह ने बताया कि पहली फिल्म की पहचान बनाने में जेस्पर के संगीत की अहम भूमिका थी, इसलिए दूसरे भाग में भी उनके साथ जुड़ना जरूरी था.

नई दिल्ली. साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘तुम्बाड’ ने अपनी अनोखी कहानी, डरावने माहौल और शानदार सिनेमैटोग्राफी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी. फिल्म की एक और बड़ी खासियत उसका संगीत था, जिसने इसकी रहस्यमयी दुनिया को और भी खास बना दिया था. अब इसके सीक्वल ‘तुम्बाड 2’ में भी दर्शकों को वही म्यूजिक वाला जादू सुनने को मिलेगा.

फिल्म के पहले पार्ट का संगीत तैयार करने वाले मशहूर कंपोजर जेस्पर किड एक बार फिर इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ गए हैं. फिल्म 3 दिसंबर 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अभिनेता और निर्माता सोहम शाह ने जेस्पर किड की वापसी पर खुशी जताई है.

उनका मानना है कि पहली फिल्म को खास बनाने में संगीत का भी बड़ा योगदान था. जेस्पर ने अपने म्यूजिक से फिल्म को एक अलग पहचान दी थी. यही वजह है कि मेकर्स चाहते थे कि दूसरे पार्ट में भी उनका साथ बना रहे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सोहम शाह ने कहा कि ‘तुम्बाड’ की पहचान सिर्फ उसकी कहानी और विजुअल्स तक सीमित नहीं थी, बल्कि उसका संगीत भी दर्शकों के अनुभव का अहम हिस्सा था. जेस्पर ने फिल्म के रहस्य और डर को अपने संगीत के जरिए एक अलग अंदाज दिया था. इसलिए ‘तुम्बाड 2’ के लिए उन्हें दोबारा जोड़ना उनके लिए बेहद जरूरी था. सोहम ने कहा कि वह जेस्पर का फिर से स्वागत करके काफी खुश हैं और दर्शकों को यह दिखाने के लिए उत्साहित हैं कि इस बार दोनों मिलकर क्या नया करने वाले हैं.

वहीं, जेस्पर किड भी इस फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं. उन्होंने बताया कि ‘तुम्बाड’ की दुनिया से उनका जुड़ाव काफी पुराना है. निर्देशक आदेश प्रसाद ने ही सबसे पहले उन्हें इस फिल्म के लिए संपर्क किया था. जब उन्होंने पहली बार फिल्म का शुरुआती वर्जन देखा था, तो वह इसकी अनोखी दुनिया से काफी प्रभावित हुए थे. अब एक बार फिर उसी दुनिया में लौटकर संगीत तैयार करने का मौका मिलने से वह उत्साहित हैं.

फिल्म के निर्देशक आदेश प्रसाद ने भी जेस्पर की वापसी पर खुशी जाहिर की. उनके मुताबिक, पहली ‘तुम्बाड’ के रहस्यमयी माहौल को तैयार करने में जेस्पर के संगीत की बड़ी भूमिका थी. फिल्म को ऐसे म्यूजिक की जरूरत थी, जो इसकी कहानी, रहस्य और बेचैनी को सही तरीके से दर्शकों तक पहुंचा सके. जेस्पर ने उनकी इस सोच को समझा और अपने संगीत से फिल्म को एक अलग पहचान दी. आदेश अब दूसरे पार्ट में भी उनके साथ मिलकर कुछ नया करने को लेकर एक्साइटेड हैं.

बता दें कि जेस्पर किड इंटरनेशनल लेवल पर काफी मशहूर हैं. वह ‘असैसिन्स क्रीड’, ‘हिटमैन’ और ‘बॉर्डरलैंड्स’ जैसी लोकप्रिय वीडियो गेम फ्रेंचाइजी के लिए संगीत तैयार कर चुके हैं. साल 2018 में आई ‘तुम्बाड’ के संगीत के लिए उन्हें 2019 में क्रिटिक्स चॉइस फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट स्कोर का पुरस्कार भी मिला था.

‘तुम्बाड 2’ का निर्माण सोहम शाह अपने प्रोडक्शन हाउस सोहम शाह फिल्म्स के तहत कर रहे हैं. फिल्म को पेन स्टूडियोज के डॉ. जयंतीलाल गड़ा का भी साथ मिला है. आदेश प्रसाद इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. खास बात यह है कि फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है. ‘तुम्बाड 2’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 3 दिसंबर 2027 को रिलीज होगी.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link