UP Elections | CM Yogi Adityanath | HM Amit Shah | एक घंटे नितिन नवीन, फिर डेढ़ घंटे अमित शाह से मुलाकात, सीएम योगी आदित्यनाथ की यूपी चुनाव पर हुई बात

UP Elections | CM Yogi Adityanath | HM Amit Shah | एक घंटे नितिन नवीन, फिर डेढ़ घंटे अमित शाह से मुलाकात, सीएम योगी आदित्यनाथ की यूपी चुनाव पर हुई बात


होमताजा खबरदेश

एक घंटे नितिन नवीन, फिर अमित शाह से मुलाकात, CM योगी की यूपी चुनाव पर हुई बात

Last Updated:

उत्‍तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है. आगामी चुनाव में पार्टी को तीसरी बार प्रचंड जीत दिलाने के लिए सीएम योगी ने आज गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्‍यक्ष नितिन नवीन से अलग-अलग मुलाकात की है. क्‍या था तीनों शीर्ष नेताओं के बीच हुई मीटिंग का एजेंडा, जानने के लिए पढ़ें आगे…

Zoom

आज यूपी चुनाव को लेकर गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्‍यनाथ, पार्टी अध्‍यक्ष नितिन नवीन और महासचिव बीएस संतोष के बीच लंबी मुलाकात हुई है.

Uttar Pradesh Assembly Elections 2027: उत्‍तर प्रदेश में अगले साल होने विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर माहौल गर्म होना शुरू हो चुका है. सूबे में लगातार तीसरी बार जीत का परचम लगराने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में लखनऊ से लेकर दिल्‍ली तक ताबड़तोड़ मीटिंग का दौर शुरू हो चुका है. इसी कड़ी में 17 नवंबर को उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दिल्‍ली में पार्टी अध्‍यक्ष नितिन नवीन और गृह मंत्री अमित शाह के साथ अलग-अलग मुलाकात की है. इन मुलाकातों के दौरान बीजेपी के राष्‍ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष भी मौजूद थे.

जानकारी के अनुसार, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को दिल्‍ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवाास पर मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच यह बैठक करीब एक घंटे तक चली. इस बैठक में बीजेपी अध्‍यक्ष नितिन नवीन और पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव बीए संतोष भी मौजूद रहे. गृहमंत्री अमित शाह से मुाकात से पहले सीएम योगी आदित्‍यनाथ बीजेपी अध्‍यक्ष नितिन नवीन से उनके आवास पर मुलाकात की थी. नितिन नवीन के आवास पर हुई बैठक में बीएल संतोष भी मौजूद थे. तीनों वरिष्‍ठ नेताओं के बीच यह मुलाकात करीब एक घंटे तक चली.

मथुरा में बीजेपी की बैठक के बाद दिल्‍ली में शुरू हुआ मंथन
आपको बता दें कि पार्टी अध्‍यक्ष नितिन नवीन, महासचिव बीएल संतोष और सीएम योगी आदित्‍यनाथ की यह मुलाकात मथुरा में बीजेपी की एक अहम बैठक बैठक में शामिल होने के कुछ घंटे बाद हुई है. मथुरा में पार्टी का दो दिवसीय विचार-विमर्श सत्र चल रहा था. इस सत्र में बीजेपी के तमाम आला पदाधिकारी शामिल हुए थे. बताया जा रहा है कि दिल्‍ली में योगी आदित्‍यनाथ की पार्टी अध्‍यक्ष नित‍िन नवीन और गृहमंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठकों के उत्‍तर प्रदेश में होने वाले आगमी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा हुई है.

2027 में होने वाले है उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
बीजेपी की नजर 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर है. पार्टी लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बनाने की रणनीति पर काम कर रही है. इसी को लेकर मथुरा में हुए दो दिवसीय विचार-विमर्श सत्र में भी वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव की तैयारियों और पार्टी की रणनीति पर चर्चा की है. मथुरा में हुए इस सत्र के अंतिम दिन बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हुए थे. इसके बाद दिल्ली में योगी आदित्यनाथ की नितिन नवीन, बीएल संतोष और गृहमंत्री अमित शाह के साथ हुई मुलाकातों को यूपी चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है.



Source link