सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च में अमरिंदर सिंह, बीजेपी ने कह दी बड़ी बात
Last Updated:
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च कार्यक्रम में बीजेपी नेता अमरिंदर सिंह की मौजूदगी से उनकी घर वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं. इस मामले पर केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल ने बड़ा बयान दिया है.
नई दिल्ली. नई दिल्ली. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ के लॉन्च कार्यक्रम में पंजाब के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी चर्चा में है. उनके पहुंचने के बाद एक बार फिर कांग्रेस में उनकी संभावित वापसी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. इधर केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सी आर पाटिल ने भी अमरिंदर सिंह पर बड़ा बयान दिया है. अमरिंदर सिंह करीब पांच साल पहले कांग्रेस छोड़कर अलग हो गए थे. ऐसे में सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च जैसे कांग्रेस के बड़े आयोजन में उनकी मौजूदगी को सामान्य राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर नहीं देखा जा रहा है. हालांकि, अमरिंदर सिंह पहले ही कांग्रेस में लौटने की अटकलों को खारिज कर चुके हैं.
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने दिल्ली में सोनिया गांधी की पुस्तक के औपचारिक विमोचन कार्यक्रम में भाजपा नेता अमरिंदर सिंह के शामिल होने के सवाल पर मंगलवार को कहा कि सभी स्वतंत्र हैं और कहीं भी जा सकते हैं. पाटिल ने सोनिया गांधी के पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में अमरिंदर सिंह के शामिल होने के सवाल पर कहा, ‘कौन कहां जाता है, इसे हम रोक नहीं सकते. सभी स्वतंत्र हैं और वे कहीं भी जा सकते हैं.’
कांग्रेज की दिग्गज सोनिया गांधी की किताब के विमोचन के मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एवं अन्य. Photo: PTI
क्या अमरिंदर सिंह की घर वापसी होगी?
सोनिया गांधी द्वारा लिखित किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन उन्होंने स्वयं सोमवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में किया. इस मौके पर उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा भी मौजूद थे. भाजपा नेता अमरिंदर सिंह, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के कई नेताओं के साथ अगली पंक्ति में बैठे थे.
अमरिंदर सिंह की सीट कहां थी?
अमरिंदर सिंह ने पांच साल पहले पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने और उनकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को कमान सौंपने के बाद कांग्रेस छोड़ दी थी. पाटिल ने शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन की अटकलों से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा, ‘जो भी अंतिम फैसला होगा, वह आपके सामने आ जाएगा.’
गांधी परिवार संग कैप्टन के निजी रिश्ते रहे हैं.
अमरिंदर सिंह पहली पंक्ति में बैठे नजर आए. उनके आसपास झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत विपक्षी गठबंधन इंडिया गठबंधन के कई प्रमुख नेता मौजूद थे.सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि आखिर बीजेपी में रहते हुए अमरिंदर सिंह सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च कार्यक्रम में क्यों पहुंचे? क्या यह सिर्फ पुरानी राजनीतिक और व्यक्तिगत रिश्तेदारी का मामला है या इसके पीछे पंजाब की राजनीति से जुड़ा कोई नया समीकरण है? फिलहाल इन सवालों का कोई आधिकारिक जवाब सामने नहीं आया है.