उज्जैन रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग महिला का पैर लोहे की जाली में फंसा, आधे घंटे तक चला रेस्क्यू, कटर से काटनी पड़ी जाली

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग महिला का पैर लोहे की जाली में फंसा, आधे घंटे तक चला रेस्क्यू, कटर से काटनी पड़ी जाली


Last Updated:

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग महिला यात्री के साथ बड़ा हादसा होते-होते बच गया. प्लेटफॉर्म नंबर 3 और 4 के बीच रैंप से उतरते समय महिला का पैर लोहे की जाली में बुरी तरह फंस गया. काफी कोशिशों के बाद भी जब पैर बाहर नहीं निकला तो रेलवे प्रशासन और RPF को सूचना दी गई.

Zoom

रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग महिला का पैर लोहे की जाली में फंसा

मध्य प्रदेश के उज्जैन रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग महिला यात्री के साथ बड़ा हादसा होते-होते बच गया. प्लेटफॉर्म नंबर 3 और 4 के बीच रैंप से उतरते समय महिला का पैर लोहे की जाली में बुरी तरह फंस गया. काफी कोशिशों के बाद भी जब पैर बाहर नहीं निकला तो रेलवे प्रशासन और RPF को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कटर मशीन से जाली काटकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस घटना में महिला को कोई गंभीर चोट नहीं आई.

रैंप से उतरते समय जाली में फंसा पैर
जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग महिला शाजापुर से उज्जैन पहुंची थीं। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 3 और 4 के बीच बने रैंप से नीचे उतरते समय अचानक उनका पैर लोहे की जाली में फंस गया. महिला ने पैर निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन जाली में पैर बुरी तरह फंसने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली.इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने रेलवे कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और RPF की टीम को मौके पर बुलाया गया.

कटर मशीन से काटनी पड़ी लोहे की जाली
मौके पर पहुंची RPF और रेलवे की टेक्नीशियन टीम ने तत्काल महिला को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. शुरुआत में कर्मचारियों ने सावधानीपूर्वक पैर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद कटर मशीन की मदद से लोहे की जाली काटने का फैसला लिया गया.करीब आधे घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कर्मचारियों ने जाली का हिस्सा काटकर महिला का पैर बाहर निकाला। इस दौरान टीम ने पूरी सावधानी बरती, ताकि महिला को किसी तरह की चोट न पहुंचे. आखिरकार महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

घटना का वीडियो आया सामने
इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें रेलवे कर्मचारी कटर मशीन की मदद से लोहे की जाली काटते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में कर्मचारियों की मशक्कत और महिला को सुरक्षित निकालने की कोशिश साफ नजर आ रही है.

RPF ने जाली को करवाया कवर
घटना के बाद RPF ने एहतियाती कदम उठाते हुए संबंधित लोहे की जाली को कवर करवा दिया है। इसका उद्देश्य भविष्य में किसी अन्य यात्री के साथ इस तरह की घटना होने से रोकना है. हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और प्लेटफॉर्म के बीच बने रैंप की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. गनीमत रही कि रेलवे कर्मचारियों की तत्परता से बुजुर्ग महिला को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.



Source link