ऑफिसर हो तो ऐसी, IAS जागृति अवस्थी ने सरकारी अस्पताल में दिया बेटे को जन्म, पति हैं ASP

ऑफिसर हो तो ऐसी, IAS जागृति अवस्थी ने सरकारी अस्पताल में दिया बेटे को जन्म, पति हैं ASP


Last Updated:

IAS जागृति अवस्थी के घर खुशियां आई हैं. वह मां बन गई हैं और उन्होंने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक बेटे को जन्म दिया है. जागृति ने दूसरी बार में UPSC एग्जाम क्लियर किया था. उनकी तैयारी के लिए उनकी मां ने अपनी नौकरी छोड़ दी थी और बेटी के सपने को पूरा करने के लिए पूरी मदद की थी.

Zoom

जागृति अवस्थी बनी मां

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की रहने वाली IAS जागृति अवस्थी मां बन गई हैं. उन्होंने सोनभद्र के सरकारी अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया है. अभी वह यूपी के सोनभद्र जिले में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के पद पर पोस्टेड हैं. उन्होंने दूसरी बार में UPSC एग्जाम क्लीयर किया है. उन्होंने प्रसव के लिए सरकारी अस्पताल को चुना है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है.

जागृति अवस्थी ने भोपाल से की है पढ़ाई
जागृति अवस्थी मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं. उनकी पढ़ाई यहीं से की है. उन्होंने भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में काम भी किया. बाद में उन्होंने यूपीएससी करने के लिए यह नौकरी छोड़ दी और उसकी तैयारी में पूरी तरह से जुट गईं. उन्होंने पहली बार जब UPSC की परीक्षा दी थी, तो वह एग्जाम क्लियर नहीं कर सकी थीं.

दूसरी बार में क्लियर किया
बाद में दूसरी बार के लिए उन्होंने और ज्यादा मेहनत की और एग्जाम क्वालीफाई करने के लिए हर 12 से 14 दिन पढ़ाई की और अपनी कमजोरी पर काम किया. इसके बाद साल 2020 के एग्जाम में उन्होंने पास किया और पूरे देश में दूसरी रैंक हासिल की. उनकी सफलता में उनके परिवार का भी योगदान रहा है. उनकी तैयारी के लिए मां ने अपनी नौकरी छोड़ दी थी. वह एक स्कूल टीचर रही थीं. जागृति के पिता एससी अवस्थी होमियोपैथ के डॉक्टर हैं.

गौरव पांडेय हुई है जागृति अवस्थी की शादी
जागृति अवस्थी की शादी गौरव पांडेय हुई है, जो खुद एक मध्य प्रदेश कैडर के 2022 बैच के IPS अधिकारी हैं. अभी वह सतना जिले में एडिशनल एसपी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. दोनों की शादी साल 2025 में हुई थी. जागृति के मां बनने के बाद जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और उनकी पत्नी IFS आरुषि मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर बच्चे को आशीर्वाद दिया है.



Source link