MS Dhoni के वो 3 IPL कीर्तिमान, जिनका टूटना लगभग नामुमकिन; ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी

MS Dhoni के वो 3 IPL कीर्तिमान, जिनका टूटना लगभग नामुमकिन; ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी


होमखेलक्रिकेट

धोनी के वो 3 IPL कीर्तिमान, जिनका टूटना नामुमकिन! ऐसा करने वाले इकलौते प्लेयर

Last Updated:

MS Dhoni Records: आईपीएल के इतिहास की किताब जब भी खोली जाएगी, उसमें महेंद्र सिंह धोनी का जिक्र महकते हुए पन्नों की तरह होगा. उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को पांच बार चैंपियन बनाया. जैसे ही वह मैदान उतरते स्टेडियम गूंज उठता. अब मैदान पर उनकी बल्लेबाजी नहीं दिखेगी. लेकिन धोनी के तीन रिकॉर्ड ऐसे हैं, जो सालों तक अमर रह सकते हैं. आइए जानते हैं. उनके बारे में

Zoom

IPL में महेंद्र सिंह धोनी के तीन दमदार रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है. वह वह मैदान पर पीली जर्सी में नजर नहीं आएंगे. इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स में वह मेंटॉर की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे. धोनी ने अपनी शांत कप्तानी और चतुर दिमाग से टीम को कई मुश्किल मैचों में जीत दिलाई. इसके अलावा युवा खिलाड़ियों को तराशने में भी बड़ी भूमिका निभाई, जो आज भारतीय टीम का हिस्सा हैं. धोनी आखिरी ओवर्स में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते रहे हैं. जब तक धोनी क्रीज पर रहते, फैंस को उम्मीद रहती कि वह टीम को मैच जिता देंगे. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड बनाए, लेकिन आइए जानते हैं, उन 3 रिकॉर्ड के बारे में जिनका टूटना लगभग नामुमकिन है.

1. IPL में सबसे कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैचों का रिकॉर्ड
महेंद्र सिंह धोनी के शांत दिमाग और चालाक कप्तानी की वजह से ही चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता था. वह आईपीएल में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने कप्तान के तौर पर आईपीएल में कुल 235 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 136 मैचों में जीत हासिल की है और 97 में हार का मुंह देखना पड़ा है. इसके अलावा दो मैचों का कोई भी नतीजा नहीं निकला है.

धोनी के बाद आईपीएल में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली लिस्ट में उसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और गौतम गंभीर शामिल हैं. गंभीर रिटायरमेंट ले चुके हैं और रोहित-विराट कप्तानी छोड़ चुके हैं. फिर श्रेयस अय्यर का नंबर है. उन्होंने आईपीएल में अभी कप्तान के तौर पर कुल 101 मुकाबले खेले हैं. उनका धोनी के बराबर पहुंचना अभी मुश्किल लग रहा है. ऐसे में धोनी का यह रिकॉर्ड टूटना मुश्किल है. वह इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 200 से ज्यादा IPL मैचों में कप्तानी की है.

2. धोनी के नाम हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा डिसमिसल
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा डिसमिसल करने वाले विकेटकीपर हैं. उन्होंने अभी तक कुल 201 शिकार किए हैं, जिसमें 154 कैच और 47 स्टंपिंग शामिल हैं. उनके अलावा कोई दूसरा विकेटकीपर अभी तक आईपीएल में 200 से ज्यादा डिसमिसल नहीं कर पाया है. इस लिस्ट में धोनी के बाद दिनेश कार्तिक, ऋद्धिमान साहा और ऋषभ पंत के नाम शामिल हैं.

कार्तिक और साहा रिटायरमेंट ले चुके हैं. वहीं पंत आईपीएल में खेल रहे हैं, लेकिन पंत ने अभी तक आईपीएल में कुल 111 डिसमिसल ही किए हैं. ऐसे में उनका धोनी के रिकॉर्ड को पार कर पाना मुश्किल लग रहा है.

3. आईपीएल में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाले कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाले कप्तान हैं. उन्होंने कप्तान के तौर पर कुल 10 बार फाइनल मुकाबला खेला और पांच बार चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाई. धोनी का मैदान पर उतरना किसी उत्सव से कम नहीं होता था. जब भी स्टेडियम में ‘माही-माही’ के नारे गूंजते थे, तो विपक्षी टीम के गेंदबाजों पर भी दबाव साफ नजर आता था. चाहे हेलीकॉप्टर शॉट हो या विकेट के पीछे से बिना देखे गिल्लियां बिखेर देना. उनकी अहमियत मैदान पर साफ दिखाई देती है.



Source link