Last Updated:
Beawar High-speed car Case: ब्यावर के नंद नगर में तेज रफ्तार कार रोकने पर युवकों ने दुकान में सरियों से तोड़फोड़ की और फरार हो गए. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार जब्त कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. आरोप है कि कार सवारों ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए वहां खड़े युवकों को कुचलने का प्रयास किया. अचानक कार को अपनी तरफ आता देख युवकों ने कार सवारों को टोका और तेज गति से गाड़ी चलाने पर नाराजगी जताई. बताया जा रहा है कि उस समय कार सवार वहां से चले गए, लेकिन यह बात उन्हें नागवार गुजरी.
कार सवार युवकों का हंगामा
ब्यावर. राजस्थान के ब्यावर शहर में कार सवार तीन युवकों ने जमकर हंगामा किया. नंद नगर इलाके में झूलेलाल मंदिर के पास तेज रफ्तार से वर्ना कार दौड़ा रहे युवकों ने सड़क किनारे दुकान के बाहर खड़े कुछ युवकों को कुचलने की कोशिश की. कार की रफ्तार पर टोके जाने से वे इतने नाराज हुए कि कुछ देर बाद वापस लौट आए. इस बार उनके हाथों में सरिए थे. आरोपियों ने दुकान पर पहुंचकर तोड़फोड़ शुरू कर दी और सामान को नुकसान पहुंचाया. घटना के बाद तीनों कार लेकर वहां से फरार हो गए. पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई.
तेज रफ्तार कार को लेकर हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार, ब्यावर के नंद नगर क्षेत्र में झूलेलाल मंदिर के पास तीन युवक वर्ना कार में सवार होकर तेज रफ्तार से गुजर रहे थे. उसी दौरान दुकान के बाहर कुछ युवक खड़े थे. आरोप है कि कार सवारों ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए वहां खड़े युवकों को कुचलने का प्रयास किया. अचानक कार को अपनी तरफ आता देख युवकों ने कार सवारों को टोका और तेज गति से गाड़ी चलाने पर नाराजगी जताई. बताया जा रहा है कि उस समय कार सवार वहां से चले गए, लेकिन यह बात उन्हें नागवार गुजरी. कुछ देर बाद तीनों युवक फिर उसी जगह लौटे. इस बार उन्होंने दुकान को निशाना बनाया और सरियों से तोड़फोड़ शुरू कर दी. अचानक हुए इस हंगामे से आसपास के लोग भी हैरान रह गए.
शराब के नशे में होने की बात, कार छोड़कर फरार हुए आरोपी
क्षेत्रवासियों के मुताबिक, कार में सवार तीनों युवक शराब के नशे में थे. हालांकि, इस बात की पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है. दुकान में तोड़फोड़ करने के बाद आरोपी अपनी वर्ना कार लेकर मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपियों की तलाश के दौरान गहलोत कॉलोनी की पुलिया के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई वर्ना कार जब्त कर ली. अब पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर कार सवार युवकों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने में जुटी है. फुटेज में पूरी घटना कैद होने की बात सामने आई है, जिससे पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है.
पार्षद और क्षेत्रवासियों ने जताई नाराजगी
इस घटना के बाद नंद नगर इलाके के लोगों में नाराजगी है. पार्षद हेमंत कुमावत सहित क्षेत्रवासियों ने इस तरह की घटनाओं पर चिंता जताई. उनका कहना है कि इलाके में इस तरह की हरकतों पर रोक लगनी चाहिए, ताकि दुकानदारों और आम लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. क्षेत्रवासियों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार जब्त कर ली है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है. घटना में दुकान को कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.