अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में VVIP मेहमानों के लिए बन रहे 5 हेलीपैड, ताजमहल जैसा पंडाल, बेटों ने संभाली फंक्शन की कमान

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में VVIP मेहमानों के लिए बन रहे 5 हेलीपैड, ताजमहल जैसा पंडाल, बेटों ने संभाली फंक्शन की कमान


Last Updated:

Anant Singh daughter wedding: मोकामा के ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह की छोटी बेटी की शादी अब महज परिवार का उत्सव नहीं, बल्कि महाआयोजन का दर्जा प्राप्त कर चुकी है. नदवां गांव में होने वाली इस शादी की कमान अब विधायक अनंत सिंह के तीनों बेटों अभिषेक, अंकित और अभिनव – ने अपने हाथ में ले ली है. इस शादी समारोह के लिए जहां घुड़दौड़ का विशाल मैदान तैयार हो रहा है, वहीं एक साथ चार-पांच हेलीपैड बन रहे हैं और तीन दर्जन से ज्यादा कलाकारों के आने की चर्चा है. नदवां में इन दिनों तैयारी का जोर ऐसा है कि पूरा इलाका शाही शादी की तैयारियों में डूबा हुआ दिख रहा है. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िए.

Zoom

अनंत सिंह की बेटी की शादी में वीवीआईपी मेहमानों के लिए हैलीपैड बनाए जा रहे.

पटना. बाढ़ अनुमंडल के नदावां (लदमा) गांव में 25 नवंबर को मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी होने जा रही है. इस भव्य आयोजन की तैयारियां इन दिनों युद्ध स्तर पर चल रही हैं. बारात के स्वागत से लेकर मेहमानों की खातिरदारी तक, हर छोटे-बड़े इंतजाम की कमान खुद विधायक के बेटों ने संभाल रखी है. जानकारी के अनुसार, शादी में देश और बिहार के कई बड़े राजनेता और वीआईपी मेहमान शामिल होने वाले हैं. इसे देखते हुए गांव में एक साथ चार से पांच हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं, ताकि वीआईपी हस्तियों के विमान आसानी से उतर सकें. वहीं, बारातियों के ठहरने के लिए उच्च माध्यमिक विद्यालय नदावां परिसर में खास ‘जनवासा’ बनाया जा रहा है.

शादी को यादगार बनाने के लिए तैयारियों की कमान विधायक अनंत सिंह के बेटों ने संभाल रखी है. घुड़दौड़ के मैदान से लेकर मेहमानों के स्वागत और अन्य व्यवस्थाओं तक, हर काम की निगरानी विधायक के तीनों बेटे खुद कर रहे हैं. बता दें कि अनंत सिंह के तीन बेटे हैं जिनमें अभिषेक सिंह और अंकित सिंह, दोनों जुड़वां भाई हैं, जबकि अभिनव सिंह सबसे छोटे बेटे हैं. वीआईपी मेहमानों के काफिले को देखते हुए सभी बेटे स्वयं मैदान में उतरकर हर छोटे-बड़े इंतजाम की निगरानी कर रहे हैं. वीवीआईपी मेहमानों के लिए हैलीपैड निर्माण के साथ इस शादी में मनोरंजन का भी खास इंतजाम किया जा रहा है. करीब तीन दर्जन कलाकारों के पहुंचने की बात कही जा रही है जो शादी समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति करेंगे. गांव में शादी को लेकर अभी से हलचल तेज हो गई है और तैयारियों को अंतिम रूप देने में परिवार के सदस्य जुटे हैं.

शाही ठाठ वाली शादी, महल और किला की थीम पर पंडाल

शाही ठाठ के साथ होने वाले विवाह समारोह के लिए करीब 10 बीघा जमीन पर विशाल और भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश के मऊ से आए कारीगर दिन-रात काम करके मैदान को महल जैसा रूप दे रहे हैं. मुख्य पंडाल को ताजमहल की तरह बनाया जा रहा है, जबकि दूसरे पंडाल को लाल किले का रूप दिया जाएगा.

घुड़दौड़ प्रतियोगिता में विजेता को मिलेगी महिंद्रा थार

अनंत सिंह अपने घोड़ों के शौक के लिए जाने जाते हैं और इसी कारण उन्होंने अपनी बेटी की शादी में एक विशाल घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया है. इसके लिए करीब 10 से 12 बीघे में विशेष रेसिंग ट्रैक तैयार किया गया है, जहां देश के अलग-अलग राज्यों से घोड़े और घुड़सवार पहुंचने लगे हैं. इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विजेता को ‘महिंद्रा थार’ गाड़ी इनाम में दी जाएगी. वहीं दूसरे स्थान पर आने वाले को मोटरसाइकिल और तीसरे स्थान के विजेता को स्कूटी दी जाएगी.

3 दर्जन कलाकार और 4 लाख लोगों के भोजन का इंतजाम

शादी में मनोरंजन और मेहमाननवाजी का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है. विधायक के करीबी रवि विद्यार्थी और कन्हैया ने बताया कि समारोह में बॉलीवुड और भोजपुरी जगत के करीब तीन दर्जन कलाकार शिरकत करेंगे. वहीं, करीब 4 लाख लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है, जिसमें 150 से अधिक तरह के पकवान परोसे जाएंगे. इस पूरे आयोजन की निगरानी अनंत सिंह के बेटे और करीबी सहयोगी मिलकर कर रहे हैं, ताकि किसी भी व्यवस्था में कोई कमी न रहे.

किसकी हो रही है शादी, कौन है दूल्हा?

बता दें कि मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी हो रही है. शिवांगी सिंह की शादी बिहटा के कृष्णानगर निवासी ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित कुमार से हो रही है. ऋषिकेश के पिता रणविजय कुमार सिंह सीआरपीएफ में कमांडेंट हैं. ऋषिकेश ने अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है और वहीं नौकरी करते हैं.



Source link