Rising Bharat Summit 2026: 6 साल सीखी एक्टिंग, फिर भी 1 इमोशन को पर्दे पर लाने से घबराते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी

Rising Bharat Summit 2026: 6 साल सीखी एक्टिंग, फिर भी 1 इमोशन को पर्दे पर लाने से घबराते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी


Last Updated:

Rising Bharat Summit 2026: न्यूज18 के Rising Bharat Summit 2026 के नॉर्थ एडिशन में बॉलीवुड जगत के टैलेंटेड स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी शिरकत की. इस दौरान अभिनेता ने खुलासा किया कि ग्रेजुएशन के बाद नौकरी करने के बजाय उन्होंने थिएटर की राह चुनी थी. एक अभिनेता को मंच पर देखकर उन्होंने उसी वक्त एक्टर बनने का फैसला कर लिया था. अब उन्होंने अपने सबसे मुश्किल किरदार, सिनेमा और ओटीटी की पसंद, सोशल मीडिया ट्रोलिंग और बेटी के साथ अपने दिलचस्प रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए हैं.

नई दिल्ली. News18 Rising Bharat Summit 2026 के नॉर्थ एडिशन में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कई खुलासे किए. अपनी दमदार अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर ने खुलासा किया कि हर किरदार को जीवंत करने के पीछे उनकी सालों की मेहनत और एक्टिंग की गहरी समझ है.उन्होंने बताया कि ग्रेजुएशन के बाद उन्हें एहसास हुआ कि वह नौकरी करने के लिए नहीं बने हैं. थिएटर में एक अभिनेता को देखकर उन्होंने एक्टर बनने का फैसला किया.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने सोचा था कि पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी करेंगे. लेकिन ग्रेजुएशन के बाद उनकी जिंदगी में काफी उथल-पुथल मच गई. नौकरी करने और पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें थिएटर करना है. उन्होंने कहा कि थिएटर में एक अभिनेता को देखते ही उन्होंने फैसला कर लिया था कि वह भी एक्टर बनेंगे. उन्हें लगा कि अभिनय ऐसा काम है, जिससे वह कभी बोर नहीं होंगे.

नवाजुद्दीन ने इस दौरान इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने छह साल तक एक्टिंग सीखी है. हालांकि, उन्हें देखकर ऐसा नहीं लगता कि वह अभिनय की इतनी पढ़ाई करने वाले अभिनेता हैं. एक्टिंग के बारे में बात करते हुए नवाजुद्दीन ने कैमरे को बेहद खूबसूरत चीज बताया. उनके मुताबिक, कैमरा इंसान के मन में चल रही बातों को भी पर्दे पर दिखा देता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नवाजुद्दीन से जब पूछा गया कि पर्दे पर उनके लिए सबसे मुश्किल क्या पेश करना होता है, तो, ‘उन्होंने कहा कि एक अभिनेता के लिए सबसे मुश्किल काम न्यूट्रल इमोशंस के साथ अभिनय करना है. मसलन, किसी से बातचीत करते समय न तो भावुक होना, न गुस्सा करना और न ही किसी दूसरे इमोशन को जाहिर करना. उनके अनुसार, कॉमेडी, रोमांस, सीरियस और नेगेटिव किरदार तो अभिनेता निभा लेते हैं.

लेकिन न्यूट्रल इमोशंस को पर्दे पर दिखाना बेहद मुश्किल है.नवाजुद्दीन ने ये भी कहा कि भारतीय फिल्मों में भी इस तरह का अभिनय बहुत कम देखने को मिलता है. नवाज ने कहा कि वह ऐसी स्क्रिप्ट की तलाश में हैं, जिसमें बिना किसी खास इमोशन के किरदार अपनी बात कहता हो.

नवाजुद्दीन का मानना है कि हर किरदार अपने आप में चैलेंजिंग होता है. जब कोई अभिनेता अपने से अलग कोई किरदार निभाता है, जैसा वह नहीं है, ये उसके लिए बहुत मुश्किल होता है. उन्होंने खुलासा किया कि अगर किसी को वही रोल निभाना है, जैसा कि वह है, तो सिर्फ डायलॉग याद करने की देर है. इसके बाद कुछ भी उस एक्टर के लिए मुश्किल नहीं होता.

नवाजुद्दीन ने कहा कि खुद को पर्दे पर निभाना सबसे आसान है, लेकिन अपने से बिल्कुल अलग इंसान को जीना चुनौती है. अपने करियर के सबसे मुश्किल किरदार के बारे में उन्होंने बालासाहेब ठाकरे की भूमिका का जिक्र किया. उनके मुताबिक, इस किरदार में सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि पर्दे पर देखकर लोगों को महसूस होना चाहिए कि वह सचमुच बालासाहेब ठाकरे का किरदार निभा रहे हैं.

बता दें कि आज भी नवाजुद्दीन अपने हर किरदारे के लिए याद किए जाते हैं. वह अपने रोल में जान फूंक देते है. उनकी फिल्में देखने वाले लोगों के लिए थिएटर में सीट से उठना मुश्किल हो जाता है. आज वह थिएटर, फिल्में और ओटीटी हर जगह धाक जमाए हुए हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link