दिल्‍ली: वर्चस्‍व की लड़ाई में फिर बहने वाला था खून, पूरी तैयारी से आया था ताजपुरिया का शूटर, अचानक पलटा गेम

दिल्‍ली: वर्चस्‍व की लड़ाई में फिर बहने वाला था खून, पूरी तैयारी से आया था ताजपुरिया का शूटर, अचानक पलटा गेम


Last Updated:

दो गैंग्‍स के बीच वर्चस्‍त की लड़ाई में एक बार फिर कुछ बड़ा होने वाला था. इस बार टिल्‍लू ताजपु‍रिया गैंग के मेन शूटर नीरज उर्फ भूरा को वारदात को अंजाम देने के लिए भेजा गया था. भूरा पर पहले भी हत्‍या की दो वारदातों को अंजाम देने का आरोप है.

Zoom

दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने टिल्‍लू ताजपुरिया गिरोह के शूटर नीरज उर्फ भूरा को अरेस्‍ट किया है. (AI Image)

दिल्‍ली. दो गैंग्‍स के बीच चल रही वर्चस्‍व की लड़ाई में एक बार फिर खून बहने वाला था. लेकिन गनीमत रही कि समय रहते दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल को इस खूनखराबे की साजिश के बारे में भनक लग गई. स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस टीम की इस कार्रवाई में टिल्लू ताजपुरिया गैंग के कुख्‍यात शूटर नीरज उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, नीरज किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था.

  1. सबसे खास बात ये है कि नीरज दिल्ली में हुई दो हत्याओं के मामलों में भी वांटेड था. जांच में उसका नाम गोगी गैंग के सहयोगी करण थापा की हत्या में भी सामने आया था. दिल्ली में गैंगस्टरों के बीच वर्चस्व की जंग एक बार फिर चर्चा में है.
  2. शूटर नीरज उर्फ भूरा इस बार स्पेशल सेल के निशाने पर आया है पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था. आपको बता दें कि बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में गोगी गैंग और टिल्लू ताजपुरिया गैंग के बीच लंबे समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है.
  3. इसी गैंगवार की कड़ी में 28 मार्च 2025 की रात नेहरू एन्क्लेव में गोगी गैंग के सहयोगी करण थापा की हत्या कर दी गई थी. रात करीब 10:41 बजे बाइक सवार तीन हमलावरों ने करण थापा पर पांच राउंड फायरिंग की थी. इस वारदात में उसकी मौत हो गई थी.



Source link