BLA Attack on Pakistani Army: BLA के हाथों में कहां से आया ईरान वाला अस्त्र? रोज कत्ल हो रहे पाकिस्तानी फौज, ‘कहर’ से तड़पाया

BLA Attack on Pakistani Army: BLA के हाथों में कहां से आया ईरान वाला अस्त्र? रोज कत्ल हो रहे पाकिस्तानी फौज, ‘कहर’ से तड़पाया


Last Updated:

BLA killed 6 Pakistani Soldiers: पाकिस्तान दुनिया की मुख्यधारा में खुद को आगे देखना चाहता है लेकिन सच है कि अपने ही घर में उसकी नहीं चल रही है. विद्रोही समूह बीएलए ने उसे मुश्किल में डाल रखा है क्योंकि उसकी हवाई और ड्रोन इकाई उसके फौजियों पर अब अलग ही कहर बरपा रही है.

Zoom

बलूचों के हाथ कहां से आया ड्रोन?

पाकिस्तान की अंदरूनी सुरक्षा इस वक्त सबसे कमजोर दौर में है. खासतौर पर बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी आर्मी जितने जुल्म ढा रही है, उतना ही नुकसान भी उसे यहां से हो रहा है. बलूच लिबरेशन आर्मी यानि बीएलए की ओर से लगातार पाकिस्तानी सैनिकों पर हमले किए जा रहे हैं और लगभग रोजाना यहां फौजियों की बलि चढ़ रही है. विद्रोही समूह ने एक बार फिर से  दावा किया है कि उसकी हवाई और ड्रोन युद्ध इकाई ने पिछले कुछ दिनों में बलूचिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में चार सैन्य अभियान चलाए, जिनमें पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के छह जवान मारे गए और कई अन्य घायल हो गए.

16 नवंबर को जारी एक बयान में बीएलए प्रवक्ता जीयांद बलोच ने कहा कि समूह की हवाई और ड्रोन युद्ध इकाई ‘कहर’ ने पूरे प्रांत में कई अभियानों के जरिए पाकिस्तानी सेना के कैंपों, चौकियों और काफिलों को निशाना बनाया. जीयांद बलोच ने बताया कि 14 नवंबर को मस्तंग के कुर्दगैप इलाके में, पाकिस्तानी सेना के काफिले को टारगेट किया गया. यहां से गुजर रहे एक वाहन पर हमला किया गया. यह अभियान समूह की खुफिया शाखा जिराब से मिली विश्वसनीय जानकारी के आधार पर चलाया गया था. इस हमले में एक वरिष्ठ अधिकारी समेत पाकिस्तानी सेना के दो जवान मारे गए.

कहर ने पाकिस्तानी सैनिकों को हलाल कर डाला 

बीएलए के आधिकारिक मीडिया विंग और चैनल ‘हकल’ ने इस हमले का 1 मिनट 25 सेकंड का एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें उनकी ड्रोन इकाई ‘कहर’ को मस्तंग के कुर्दगैप इलाके में पाकिस्तानी सेना के काफिले की एक गाड़ी को निशाना बनाते हुए देखा जा सकता है. ‘द बलोचिस्तान पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी सेना की ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ ने दो जवानों की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि एक ड्रोन हमले में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य जवानों को निशाना बनाया गया था. बीएलए के बयान के मुताबिक समूह ने 11 नवंबर को मस्तंग के खादकोचा इलाके में पाकिस्तानी सेना के मुख्य कैंप पर भी ड्रोन हमले किए, जिसमें उनके महत्वपूर्ण ठिकानों और प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया. इन हमलों में सुरक्षा बल के दो जवान मारे गए और काफी आर्थिक नुकसान हुआ.

ईरान वाले हथियार से मचाया आतंक 

  • बलूच प्रवक्ता ने बताया कि 9 नवंबर को ‘कहर’ इकाई ने खादकोचा में पाकिस्तानी सेना के मुख्य कैंप पर ड्रोन हमला किया. उन्होंने कहा कि समूह ने सैन्य कैंप के अंदर मौजूद सैनिकों और बख्तरबंद गाड़ियों को निशाना बनाया, जिसमें सुरक्षा बल का एक जवान मौके पर ही मारा गया.
  • 5 नवंबर को हुए एक अन्य अभियान में, बीएलए ने दावा किया कि उनके लड़ाकों ने कलात जिले के मांगचर इलाके में पाकिस्तानी सेना के मुख्य कैंप पर तीन ड्रोन हमले किए, जिनमें सुरक्षा बलों, सैन्य प्रतिष्ठानों और गाड़ियों को निशाना बनाया गया.
  • हाल के दिनों में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमलों के सिलसिले के बीच ये ताजा हमले हुए हैं. इससे पता चलता है कि बलूचिस्तान में सक्रिय विद्रोही अब ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं. ईरान ने इन्हीं हथियारों के प्रयोग से अमेरिका के पारंपरिक बड़े-बड़े हथियारों के छक्के छुड़ा रखे हैं. अब बलूच विद्रोहियों के हाथ भी ये हथियार आ चुके हैं, जिसके बाद पाकिस्तान फौज को बुरा वक्त देखना पड़ रहा है.



Source link